फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मोबाइल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

मोबाइल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Sat, 09 Mar 2019 09:54 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला
बयारा चौराहे पर मोबाइल की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। भवानीगंज क्षेत्र के बयारा चौराहे पर स्थित मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर में शुक्रवार रात आग लग गई। जिससे करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया। घटना की सूचना पड़ोसी ने मोबाइल के जरिए पीड़ित के साथ ही डायल 100 के जरिए पुलिस को दी। पुलिस ने दमकल बुलाया और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के खखरगड्डी निवासी सचिन श्रीवास्तव ने बयारा चौराहे पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खोला था। वह शुक्रवार रात 8 बजे अपनी दुकान बंद करके रोज की तरह घर चले गए। रात करीब 11 बजे चौराहा निवासी सूरज अग्रहरि ने सचिन को दुकान में आग लगने की सूचना दी। साथ ही डायल 100 के जरिए पुलिस को भी मामले की सूचना दी। जिस पर फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी गई। दमकल पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच सारा सामान जल चुका था। सचिन ने बताया कि दुकान में रखा दो लैपटॉप, एक कंप्यूटर, एआईटी बॉक्स, मोबाइल डिस्प्ले, हार्ड डिस्क, इन्वर्टर, बैट्री, दर्जनों ग्राहकों का मोबाइल फोन, काउंटर सहित सब कुछ जल गया। दुकानदार के मुताबिक इस घटना में करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष भवानीगंज दीपक दूबे ने बताया कि मामले की सूचना रात में ही मिली थी। मौके पर पुलिस भेजा गया था। कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed