फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   two sides infront, seven insured in marpeet

जमीनी विवाद में चटकी लाठी, सात जख्मी

Sun, 25 Nov 2018 10:48 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 25 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
two sides infront, seven insured in marpeet
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
पथरा। थाना क्षेत्र के पिपरा रामलाल गांव में रविवार को जमीनी रंजिश में दो पट्टीदारों बीच जमकर मारपीट हुई। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इस घटना में सात लोग जख्मी हो गए। उन्हें बेवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया गया है। वहीं, दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिपरा रामलाल निवासी अनूप कुमार और दिलीप कुमार ने पथरा थाने पर तहरीर दी है कि हमारे गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद हमारे घर के बगल स्थित अपने खेत की जुताई कर रहे थे। दीवार से सटाकर जोतने पर मना करने पर योगेंद्र ने अपनी बेटियों के साथ घर पर फावड़े और लाठी डंडे से हमला कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के योगेंद्र कुमार ने थाने पर तहरीर दी है कि रविवार पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास मैं खेत में गेहूं की बुवाई कर रहा था। हमारे पड़ोसी का मकान हमारे खेत से सटा हुआ है। हमारे खेत में कई बार प्लास्टिक फेंक दिए दिया करते हैं, बुवाई के समय कूड़ा करकट लगा दिया था। जिसकी उलाहना अपने पड़ोसी को दी जिसके बाद तीनों भाइयों और एक भाई के लड़के ने मुझ पर हमला बोल दिया, जिससे मुझे और हमारी लड़की सहित तीन को चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को पथरा थाने ले आई। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर चार-चार लोगों पर मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मेडिकल परीक्षण के लिए चिकित्सालय भेज दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed