{"_id":"5ba3d0ef867a557ed57178bd","slug":"111537462511-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में साइकिल सवार की मौत
siddharthnagar
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। बुधवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त की कोशिश में जुटी रही। गुरुवार दोपहर को एक महिला ने मृतक की पहचान अपने गांव के एक युवक के रूप में की।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बनगवां बरई गांव निवासी सतरंगी (23) बुधवार रात किसी काम से बेवा चौराहे पर गया था। रात करीब 11 बजे लौट रहा था। बेवा से कुछ ही दूर परसा गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही सतरंगी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह पहुंचे और शव की शिनाख्त के लिए चौकीदारों को लगाया। रातभर कोशिश के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल में कार्यरत एक महिला कर्मी ने मृतक की शिनाख्त अपने गांव बरई बनगवां निवासी सतरंगी के रूप में की। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को कब्जे में लेकर चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।