फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जमीन दिलाने के नाम पर मुंशी ने ली रकम, फिर किया गैंगरेप

जमीन दिलाने के नाम पर मुंशी ने ली रकम, फिर किया गैंगरेप

Thu, 13 Sep 2018 11:05 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 13 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
जमीन दिलाने के नाम पर मुंशी ने ली रकम, फिर किया गैंगरेप
gang rape
सिद्धार्थनगर। पट्टा के माध्यम से जमीन दिलाने के नाम पर एक मुंशी ने पहले 20 हजार रुपये ले लिए और फिर अतिरिक्त रकम की मांग पूरी नहीं कर पाने पर महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा। जमीन नहीं मिलने पर जब महिला ने विरोध शुरू किया तो दो अन्य के साथ मिलकर गैंगरेप किया। घटना दो सितंबर की बताई जा रही है। थाने से न्याय न मिलने के बाद महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने तीन के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने कहा कि है कि वह इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। क्षेत्र के ही एक व्यक्ति से दो साल पहले उसकी मुलाकात हुई। वह इटवा तहसील में मुंशी का काम करता है। मुंशी ने उसे पट्टे पर जमीन दिलाने की बात कही और 20 हजार रुपये की मांग की। मुंशी ने कहा था कि उसके अधिकारियों से संबंध है वह आसानी से जमीन का पट्टा दिलवा देगा। इस बात पर उसने भरोसा कर लिया और पहले 15 हजार व बाद में पांच हजार रुपये दे दिए। महिला ने कहा है कि जमीन का पट्टा नहीं मिलने पर वह कई बार मुंशी के पास गई तो उसने और 20 हजार रुपये की मांग की। असमर्थतता जताने पर उसने सेक्सुअल फेवर की शर्त रखी और जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा। जमीन नहीं मिलने पर जब उसने विरोध शुरू किया तो मुंशी दो सितंबर देर शाम दो लोगों के साथ उसके घर पहुंचा और अकेली पाकर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


जाते समय मुंशी ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना की जानकारी दी तो उसे जान से मार देगा। महिला का कहना है कि थाने में किसी ने भी उसकी शिकायत नहीं सुनी। इस पर वह एसपी के पास पहुंची और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि एसओ को केस दर्ज करने को निर्देशित किया गया था। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में एसओ इटवा अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित महिला ने पहले शिकायत नहीं की थी। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed