फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Country's development is possible only when women are empowered: MP

जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश का विकास संभव : सांसद

Sat, 03 Oct 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Country's development is possible only when women are empowered: MP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आंबेडकर सभागार में देखा गया। साथ ही यहां पर उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित जिले की छह मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इसके अलावा चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली डाॅक्टर्स, महिला आरक्षी, ग्राम विकास अधिकारी, शिक्षिकाओं, खिलाड़ियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए नियुक्ति पत्र व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है। अन्य देशों में पहले महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं था। भारत ने महिलाओं के अधिकार, न्याय और स्वावलंबन को धरातल पर उतारने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का जीरो बैलेंस पर जन-धन खाता खोला गया, जिसमें विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी में माध्यम से धनराशि भेजी जा रही है। जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश का विकास संभव है।
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। महिलाओं को बाहर निकले पर सुरक्षा की चिंता रहती थी, अब वे दिन और रात में सुरक्षित वातावरण में निकल सकती हैं।

विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मुख्य सेविकाओं द्वारा कम मानदेय मिलने के बावजूद कड़ी मेहनत से काम किया जा रहा है।
इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, सीडीओ बलराम सिंह आदि माैजूद रहे।
खिलाड़ी की माताओं को सम्मानित किया : सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों की माताओं के सम्मानित किया गया। भीमापार कस्बे की रहने वाली राष्ट्रीय खिलाड़ी नेहा गौड़ का चयन यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप में नेशनल खेलने के लिए हुआ है। उनके आवास पर क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार प्रजापति, जिलाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव और मंत्री रामशंकर पांडेय ने उनकी माता को क्रीड़ा भारती का बैज लगाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर नेहा गौड़ के पिता मधुसूदन प्रसाद जो मुख्यालय के जय किसान इंटर कॉलेज सनई में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed