फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar Election Seat Result counting of up vidhan sabha election 2022 began since morning

Siddharthnagar Election Seat Result: चल रही है मतगणना, तैयारी में जुटा प्रशासन

Thu, 10 Mar 2022 01:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar Election Seat Result counting of up vidhan sabha election 2022 began since morning
मतगणना कल, तैयारी में जुटा प्रशासन
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव में 10 मार्च को मतगणना के लिए जहां प्रशासन तैयारी कर रहा है, वहीं प्रत्याशियों एवं समर्थकों की सांसें अटकी हुई हैं। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी एवं समर्थक क्षेत्र के सभी हिस्सों के लोगों से जानकारी जुटाकर हार-जीत का समीकरण तय करने में जुटे हुए हैं। कुछ प्रत्याशी ईवीएम में बंद वोटों की सुरक्षा के लिए मतगणना स्थल का जायजा लेते दिख रहे हैं।

विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
विज्ञापन


प्रशासन मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण के साथ ही मतगणना स्थल पर सुरक्षा समेत अन्य इंतजाम की तैयारी में जुटा हुआ है। जिसके लिए डीएम दीपक मीणा एवं सीडीओ पुलकित गर्ग के साथ ही एडीएम उमाशंकर ने प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों को मतगणना के तरीके की जानकारी दी और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उधर, चुनाव में कई दिनों तक दौड़-भाग करने के बाद प्रत्याशियों ने मतगणना नजदीक आने के साथ ही जीत-हार का गुणा-गणित लगाना शुरू कर दिया है। प्रत्याशी एवं उनके समर्थक संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में लोगों से हुए मतदान के संबंध में जानकारी कर समीकरण तय करते नजर आ रहे हैं। कुछ प्रत्याशी ईवीएम की सुरक्षा के लिए चिंतित नजर आ रहे हैं और मतगणना स्थल नवीन मंडी परिसर पहुंच कर वहां मौजूद अपने समर्थकों से लगातार निगरानी की हिदायत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लिंक पर क्लिक करें और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू


एक्जिट पोल पर होती रही चर्चा

शहर समेत जिले के सभी क्षेत्रों में लोग विभिन्न टीवी चैनलों पर प्रसारित होने वाले एक्जिट पोल की चर्चा करते नजर आए। कुछ लोग इसे सच साबित करने में जुटे थे, तो कुछ लोग इसे पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए झूठा बता रहे थे। कई स्थानों पर लोगों के बीच हो रही बहस नोकझोंक में बदल जा रही थी। जिस पर जागरूक लोगों ने 10 मार्च तक परिणाम का इंतजार करने की बात कहते हुए चुप हो जाना बेहतर समझ रहे थे।
दस मार्च को मंडी रोड पर वाहनों का प्रवेश वर्जित

सीओ ने जाने वाले मार्ग और पार्किंग स्थल की जानकारी

सिद्धार्थनगर। सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने मंगलवार को मतगणना स्थल नवीन मंडी स्थल के आसपास भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दस मार्च को उसका रोड से मंडी रोड पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए छठे चरण में तीन मार्च को मतदान हुआ था। 10 मार्च को वोटों की गणना होगी। मतगणना कर्मियों के लिए थरौली स्थित बाग में पार्किंग स्थल बनाया गया है। वन विभाग का मुख्य रास्ता बंद रहेगा। थरौली रोड से सभी लोग जाएंगे। इसके मद्देनजर सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, प्रभारी थानाध्यक्ष सदर चंदन कुमार ने फोर्स साथ मतगणना स्थल का भ्रमण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वाहनों को खड़ा कराने एवं सुरक्षाकर्र्मियों की तैनाती के बारे में स्थल चिह्नित किया। बिंदुवार रूटचार्ट बनाया। सीओ प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed