फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Could not tell the mountain of 6th child of 6

पूर्व माध्यमिक के बच्चे 6 का पहाड़ा नहीं बता सके

Thu, 09 Mar 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 09 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Could not tell the mountain of 6th child of 6
राबर्ट्सगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा देते बच्चे।
डुमरियागंज। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सुविधाओं का सब्जबाग दिखाकर बच्चों को स्कूल तक तो बुला लिया जा रहा है, लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर जिम्मेदार बेपरवाह हैं। स्थिति यह है कि उन्हें सामान्य ज्ञान की भी जानकारी नहीं है। गुरुवार को भनवापुर ब्लॉक के स्कूलों के भ्रमण में इसकी पोल खुली। 
विज्ञापन

अमर उजाला टीम सुबह 10.20 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय कठौतिया किशुन पहुंची। यहां प्रधानाध्यापक रमेश राम उपस्थित थे, सहायक अध्यापक अजीत सिंह अवकाश पर रहे। पंजीकृत 68 बच्चों के सापेक्ष सिर्फ 12 उपस्थित थे। कक्षा छह के छात्र मनोज को देश की राजधानी का पता नहीं था और न ही छह का पहाड़ा बता सका। इसी कक्षा की कुमारी रीमा 4 का पहाड़ा भी नहीं सुना सकी। कक्षा 8 की चिनका का भी यही हाल था। 10.30 बजे यहीं के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक मनीष कुमार शुक्ल बच्चों से एमडीएम का सामान रसोई में रखवा रहे थे। पंजीकृत 62 छात्रों में 20 बच्चे ही मौजूद मिले। बच्चों ने बताया कि उनमें सोमवार को दूध व बुधवार को फल का वितरण नहीं किया था। 11.10 बजे पर प्राथमिक विद्यालय महनुआ खास में प्रधानाध्यापक संत कुमार उपस्थित मिले।
विज्ञापन

यहां रजिस्टर में दर्ज 180 बच्चों में 30 उपस्थित मिले। कक्षा तीन का छात्र अनुराग दो का पहाड़ा नहीं सुना सका। अंजनी को 20 तक की गिनती के आगे नहीं पता था। 11.55 बजे पर डेंगहाजोत कस्तूरी प्राथमिक स्कूल पर पंजीकृत 187 बच्चों में सिर्फ 36 ही उपस्थित थे। कक्षा 4 की ममता को तहसील और जिले का नाम नहीं मालूम था। कक्षा 5 के एहसान ने अपने गांव का थाना सिद्धार्थनगर तो राष्ट्रपति का नाम नरेंद्र मोदी बताया। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर को देखते हुए क्षेत्र के अभिभावक त्रिभुवन, रोहित, राजेंद्र, सहदेव आदि ने कहा कि स्कूलों पर अध्यापक आकर अपना समय बिताते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी भनवापुर मनीराम वर्मा का कहना था कि मामला बेहद गंभीर है। मतगणना के बाद स्कूलों की जांच की जाएगी। जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed