फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Corruption is increasing in BJP government

Siddharthnagar News: भाजपा सरकार में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी

Wed, 20 Sep 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Corruption is increasing in BJP government
प्रदर्शन को संबो​धित करतीं विधायक सैयदा खातून
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज में सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में प्रर्दशन कर ज्ञापन सौंपा। विधायक सैयदा खातून की अगुवाई में कार्यकर्ता कस्बा के सपा कार्यालय से प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। जहां राज्यपाल को संबोधित मंहगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार तथा प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था संबंधी 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम परविंद कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी ने कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है, सरकार की गलत नीतियों से देश प्रदेश में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है तथा युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। विधायक सैयदा खातून ने कहा जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है, उन्होंने आह्वन किया कि सपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाएं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, अफसर रिजवी, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, अनिल सिंह, इकबाल मलिक, राम धीरज साहनी, डॉ. जहीर अहमद मलिक, विजय अग्रहरी, सत्यानंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed