{"_id":"611e95dd8ebc3e79a449cd9c","slug":"corona-infection-may-increase-again-in-the-border-areas-siddharthnagar-news-gkp4060911142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमाई इलाकों में फिर बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमाई इलाकों में फिर बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण
विज्ञापन
बढ़नी स्थित नेपाल बॉर्डर पर नेपाल से भारत में प्रवेश करते नेपाल के नागरिक।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमाई इलाकों में फिर बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण
सिद्धार्थनगर। नेपाल में हर दिन तीन हजार से अधिक लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही है। वहां स्थितियां बिगड़ती जा रही हैं। इसके बावजूद भारत-नेपाल सीमा पर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। बिना किसी जांच के लोग सीमा पार कर रहे हैं। सीमा पर बृहस्पतिवार को भी नेपाल की तरफ से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हुई।
नेपाल में शुक्रवार को 3400 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जबकि बृहस्पतिवार को भी 3000 से अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नेपाल के संक्रमित क्षेत्रों से वहां के नागरिक बिना रोक-टोक भारत में प्रवेश कर रहे हैं। सीमाई इलाके की किसी भी बीओपी पर जांच नहीं की जा रही है। बढ़नी, ककरहवा, अलीगढ़वा आदि सीमा पर हर दिन नेपाल के सैकड़ों लोग भारत में पैदल आ रहे हैं।
हालांकि सीमा सील होने के कारण वाहनों का प्रवेश वर्जित है। नेपाल की ओर से लोग वाहन से आ रहे हैं और फिर पैदल सीमा पार करके भारत की सवारी गाड़ियों में बैठकर यात्रा कर रहे हैं। इस लापरवाही से सीमाई इलाके लोग चिंतित हैं। उनकी चिंता है कि भारत में फिर से संक्रमण फैला तो फिर भयावह स्थिति सामने आ सकती हैं। इस मामले में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि नेपाल सीमा पर जल्द ही प्रवेश के नियमों में परिवर्तन किया जाएगा।