फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cooking competition

छात्राओं के बीच हुई कुकिंग स्पर्धा

Wed, 22 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Updated Wed, 22 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cooking competition
छात्राओं ने कु‌किंग प्रदर्शनी लगाई। - फोटो : Amar Ujala
सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को हस्तशिल्प कला एवं कुकिंग प्रदर्शंनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से 11 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा ने बताया कि हस्तशिल्प कला प्रतियोगिता में शामिल बालिकाओं की अलग-अलग टोली नें विभिन्न माडल प्रस्तुत किए। इसमें पेन स्टैंड, फ्लावर पाट, फोटो फ्रेम, वाल क्लाइम्ब, बर्थडे कार्ड, ज्वेलरी पाट आदि से जुड़े माडल बनाए गए। कुकिंग प्रदर्शनी में विभिन्न टोली ने गोलगप्पे, चाट, मौसमी सब्जियों की मिक्स पकौडी, बेसन की नुक्ती, पापकार्न, मटर का चटपटा नमकीन आदि को बेहतर ढंग से बनाकर प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि दोनों प्रतियोगिता में प्रतिभागी बालिकाओं ने अच्छे ढंग से कार्य किया है। प्रतियोगिता में विजेता का नाम गुरुवार को घोषित किया जाएगा। इसमें विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


अंजू मिश्रा व वरिष्ठ शिक्षिका शकीला परवीन ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर बनाने के तौर तरीके के बारे में पूछताछ की। इस दौरान शिक्षक सत्यप्रकाश शुक्ल, शकीला परवीन, चंदा अग्रहरी, कल्पना श्रीवास्तव, बृजपति कौशल पांडेय, सीमा, रीना, साफि या,साधना अग्रहरी, अवंतिका वर्मा, सुलेखा श्रीवास्तव, मुस्कान, रश्मि गुप्ता, सौम्या, सलोनी, मनीषा, अंतिमा गुप्ता, विजयलक्ष्मी, ललिता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed