{"_id":"66e9c4d0f23b9bee740f7ebf","slug":"controversy-over-throwing-stones-at-the-statue-police-pacified-it-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1016-688550-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मूर्ति पर पत्थर फेंकने को लेकर विवाद, पुलिस ने कराया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मूर्ति पर पत्थर फेंकने को लेकर विवाद, पुलिस ने कराया शांत
Tue, 17 Sep 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे का है मामला
संवाद न्यूज़ एजेंसी
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में प्रतिमा पर पत्थर फेंकने के मामले की जानकारी मिलते हैं दो पक्ष सामने सामने आ गए। तनाव उत्पन्न होता इससे पहले पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाया बुझाया। इसके बाद लोग मान गए। फिर प्रतिमा विसर्जन को लेकर लोग चले गए। पुलिस का कहना है कि कुछ लोग विवाद कर रहे थे। उन्हें समझा कर शांत कर दिया गया।
कस्बे के रघुनाथनगर में चंद्रिका उर्फ चंदू ने गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी। सोमवार को मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग प्रतिमा पंडाल के बगल में ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर गेट बना रहे थे। इसे लेकर हिंदु-मुस्लिम पक्ष के लोगों में कहासुनी हुई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई तो खंभा वहां से हटाया गया। मंगलवार की रात करीब नौ बजे चंद्रिका गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाल रहे थे। प्रतिमा अभी निकली ही थी कि दूसरे समुदाय की कुछ महिलाएं आगे आकर बैठ गईं। उन्होंने कहा कि वह प्रतिमा व जुलूस उधर से नहीं निकलने देंगी। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। बाद में मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत किया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में वहां से विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमा का जुलूस निकला। प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ अनुज सिंह ने बताया कि गणेश प्रतिमा पर पत्थर फेंकने जैसी कोई बात नहीं हैं। कुछ महिलाएं गणेश प्रतिमा जुलूस निकालने का विरोध कर रही थीं। वहीं, क्षेत्र अधिकारी शोहरतगढ़ अरुण कांत सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने कहा सुनी कर ली थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई दोनों बच्चों को समझा दिया गया मूर्ति विसर्जन के लिए चली गई शांति व्यवस्था कायम है।