{"_id":"6a078b5d14f23144ca0dfa3c","slug":"consumers-flock-to-mega-camp-over-200000-electricity-bills-paid-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158210-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मेगा कैंप में उमड़े उपभोक्ता, दो लाख से ज्यादा बिजली बिल जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मेगा कैंप में उमड़े उपभोक्ता, दो लाख से ज्यादा बिजली बिल जमा
Sat, 16 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 16 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतभारी। बिजली वितरण खंड द्वितीय डुमरियागंज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर में शुक्रवार को बिजली विभाग की ओर से मेगा कैंप आयोजित किया गया। वाहिद अली की अगुवाई में आयोजित कैंप में बकाया बिजली बिल वसूली के साथ उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी समाधान किया गया।
विशेष अभियान के तहत आयोजित कैंप में उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बिजली बिलों का संशोधन कराते हुए भुगतान किया। विभाग की ओर से मौके पर ही बिल सुधार से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया गया। कैंप में कुल 38 उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल जमा किया, जिससे विभाग को 2 लाख 14 हजार रुपये की बकाया राशि प्राप्त हुई। कई उपभोक्ताओं ने मीटर खराब होने की शिकायत भी दर्ज कराई और नए या सही मीटर लगाने के लिए एसडीओ को लिखित प्रार्थना पत्र दिया।
इस दौरान सुभाष गुप्ता, शैलेंद्र, प्रियंका, अरविंद कुमार, राहुल त्रिपाठी, पप्पू, तौफीक समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।