{"_id":"67437528e00f2be76e07d674","slug":"construction-of-employment-office-stuck-due-to-lack-of-budget-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-127753-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बजट के अभाव में अटका सेवायोजन कार्यालय का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बजट के अभाव में अटका सेवायोजन कार्यालय का निर्माण
Mon, 25 Nov 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सेवायोजन विभाग के कार्यालय का जमीन मिलने के बाद भी बजट के अभाव में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। यह कार्यालय सिविल लाइंस वार्ड में किराए के भवन में संचालित है, जबकि जेल रोड स्थित जमीन में कार्यालय बनने पर युवाओं को सुविधा होगी।
शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में एक निजी मकान में पिछले कई वर्षों से सेवायोजन कार्यालय चलाया जा रहा है। लेकिन, मोहल्ले के अंदर कार्यालय होने से लोगों को उसके बारे में जानकारी नहीं हो पाती है। जबकि, कई बार सेवायोजन से नौकरी पाने वाले लोग उसको तलाशने के लिए शहर का घंटों चक्कर लगाते हैं। सेवायोजन कार्यालय के शहर के जेल रोड पर केंद्रीय विद्यालय के पास जमीन की तलाश की गई है। लेकिन, जमीन मिलने के बाद बजट के अभाव में कार्य शुरु नहीं हो पाया है। जबकि, सेवायोजन विभाग भूमि को अधिग्रहण करके उसपर अपना बोर्ड भी लगा दिया है।
ऐसे में कार्यालय निर्माण का बजट मिलने से लोगों को सहूलियत मिलती। इस संबंध में सेवायोजन अधिकारी मिथलेश कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यालय के जमीन का तलाश हो गया है। बजट के लिए तीन विभागों से कोटेशन मांगा गया है। जिससे टेंडर करवाकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।