{"_id":"572a2d244f1c1b30795cd4b0","slug":"congress-set-to-grand-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागठबंधन में कांग्रेस को लाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागठबंधन में कांग्रेस को लाने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 04 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
राजनेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीस पार्टी, राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद और महान दल ने महागठबंधन में कांग्रेस को भी शामिल करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के शीर्ष नेताओं से वार्ता भी जारी है। जल्द ही इसके सार्थक परिणाम निकलने की उम्मीद है। बुधवार को मंगल बाजार स्थित डाकबंगले में आयोजित प्रेस वार्ता पीस पार्टी के राष्कट्रीय अध्यक्ष डॉ.मो.अयूब, राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय कुमार निषाद और महान दल के प्रदेश प्रभारी किशन मौर्या ने संयुक्त रूप से यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि हम सभी ने महागठबंधन बनाया है, जिसके लिए कांग्रेस से भी हमारी बात चल रही है। महागठबंधन ने बांसी विधानसभा से एकता परिषद के डॉ.संजय कुमार निषाद व खलीलाबाद विधानसभा से डॉ.अयूब को प्रत्याशी घोषित किया है।
डॉ.अयूब ने कहा धार्मिक व जातीय बंधन को तोड़कर संवैधानिक अधिकारों से वंचित जातियों को आज एक होकर चलने की जरूरत है। यह तभी संभव है, जब जातिगत व्यवस्था टूटेगी। इसलिए हम शोषित, पीड़ित समाज को एक मंच पर लाने का मिशन चला रहे हैं ताकि हम सरकार में भागीदारी करते हुए अपनी आवाज मजबूती के साथ रख सकें।
विज्ञापन
उन्होने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में मिली-जुली सरकार बनना है, जिसमें महागठबंधन की भूमिका अहम होगी। डॉ.संजय कुमार निषाद ने कहा कि अभी तक हम सभी को विभिन्न राजनैतिक दलों ने वोट की राजनीति के तहत काफी ठगा गया, लेकिन निषादों के आरक्षण आंदोलन के दौरान सपा सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के दौरान सिर्फ पीस पार्टी ही हमारे साथ खड़ी रही। हम सभी महागठबंधन बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और सरकार में भागीदारी करते हुए शोषित, पीड़ित समाज के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करेंगे।