फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   congress protest in tehsil campus

Siddharthnagar News: खाद-बीज की किल्लत, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Nov 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
congress protest in tehsil campus
डुमरियागंज तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खाद-बीज की किल्लत, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- डुमरियागंज तहसील पर जताया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील परिसर में कांग्रेस पार्टी मंगलवार को खाद-बीज की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया और केंद्र-प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसानों की अनदेखी हो रही है। गेहूं की फसल की बुआई का समय चल रहा है, लेकिन जिले के किसानों को डीएपी और यूरिया नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले की अधिकांश साधन सहकारी समितियों एवं खाद विक्रय केंद्रों पर ताला लटक रहा है। मजबूरन किसानों को बाजार से महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ रही है। सरकार की लापरवाही के चलते खाद और बीज की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। उन्होंने जिले के सभी साधन सहकारी समितियों और खाद विक्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान अशोक गुप्ता, मुकेश चौबे, आसिफ रिजवी, रियाज मनिहार, राधेश्याम सोनी, रामजी यादव, तुफैल अहमद, एहसान, कमर हुसैन, तौहीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed