{"_id":"666a12270d56dbdbe600dbf7","slug":"congress-dhanyavad-yatra-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-118965-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कांग्रेस ने निकाली धन्यवाद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कांग्रेस ने निकाली धन्यवाद यात्रा
Thu, 13 Jun 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को जनता की ओर से मिले जनसमर्थन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद यात्रा निकाली। यात्रा हाइडिल तिराहा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा पर समाप्त हो गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चंद्र यादव एवं महासचिव जयकरन वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को अभूतपूर्व आशीर्वाद देते हुए भारी बहुमत से चुनाव जिताया है। इस समर्थन के लिए इंडिया गठबंधन एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल से जनता को धन्यवाद देते हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेगा और जन समस्याओं के निदान के लिए संसद से सड़क तक संघर्ष करेगा। इस अवसर पर कृष्ण बहादुर सिंह, रंजना मिश्रा, देवेंद्र कुमार गुड्डू, सादिक अहमद, दीपक यदुवंशी, मुकेश चौबे, रितेश त्रिपाठी, शकील अंसारी आदि उपस्थित रहे।