{"_id":"65cbb32a08bfdfdeff0aed50","slug":"conduct-police-recruitment-and-board-exams-in-an-organized-manner-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-112845-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराएं पुलिस भर्ती एवं बोर्ड परीक्षा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराएं पुलिस भर्ती एवं बोर्ड परीक्षा : डीएम
Tue, 13 Feb 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा एवं बोर्ड परीक्षा को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लोहिया कला भवन में बैठक हुई। 17 एवं 18 फरवरी को आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 22 केंद्र बनाए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक ऑफिसर तथा केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित करते हुए डीएम पवन अग्रवाल ने कहा कि परीक्षा से पूर्व मानकों के अनुरूप सभी तैयारियां पूर्ण करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
डीएम ने कहा कि किसी भी परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन ढंग से संपन्न कराने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का बहुत ही अहम योगदान होता है। इसीलिए प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए मानकों के अनुरूप तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करेंगे। संबंधित अधिकारी समय से ड्यूटी स्थलों पर पहुंचकर दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाली परीक्षा में यदि किसी भी अधिकारी की लापरवाही संज्ञान में आती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि वहां सभी मूलभूत सुविधाएं एवं सीसीटीवी कैमरे एवं जैमर सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। यदि इसमें अथवा कोई भी मूलभूत सुविधा नहीं है तो तत्काल उसको सही कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र के एंट्री गेट पर एंट्री कराते समय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर विशेष फोकस रखा जाए। कोई भी अभ्यर्थी अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को परीक्षा केंद्र के अंदर न ले जा पाए, ताकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराया जा सके। इस दौरान एसपी प्राची सिंह, सीडीओ जयेंद्र कुमार, एडीएम उमाशंकर, एएसपी सिद्धार्थ, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, डीपीआरओ पवन कुमार उपस्थित रहे।