फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Concession will be given in building private industrial park

Siddharthnagar News: निजी औद्योगिक पार्क बनाने में मिलेगी रियायत

Thu, 15 May 2025 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Concession will be given in building private industrial park
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में 10 से 50 एकड़ में निजी जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई गई है। निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार औद्योगिक पार्क पर कई तरह की रियायतें देगी।
इस पहल का उद्देश्य जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना, पूंजी निवेश को आकर्षित करना और रोजगार के अवसर सृजित करना है। सरकार इंडस्ट्रियल एरिया में इंडस्ट्री लगाने के लिए जमीन और सुविधाएं दे रही है, लेकिन अब औद्योगिक विकास के लिए निजी औद्योगिक पार्कों की योजना लेकर आई है। इसमें निजी जमीन पर औद्योगिक प्लेस पार्क बनाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा अन्य छूट और सुविधाएं भी मिलेंगी। ऐसे लोग औद्योगिक प्लेस पार्क बना सकेंगे, जिनके पास 10 से 50 एकड़ तक जमीन होगी। प्रति एकड़ 50 लाख का लोन एक प्रतिशत ब्याज पर सरकार देगी। जबकि मुख्य मार्ग तक सड़क भी बना कर देगी, ताकि पार्क तक आने जाने का रास्ता आसान हो सके।
विज्ञापन

निर्माण इस प्रकार से होगा जिससे कई अलग-अलग तरह की कंपनियां संचालित हो सकें। निजी भूमि पर औद्योगिक पार्क विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत अगर किसी के पास इस प्रकार की जमीन है तो निजी औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed