{"_id":"5f75d5ac8ebc3e9b8979021a","slug":"comptation-siddharthnagar-news-gkp3676168105","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को किया जाएगा जागूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को किया जाएगा जागूक
विज्ञापन
प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को करेंगे जागरूक
सात तक वन्य प्राणी सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। वन्य जीवों के महत्व और उनको सुरक्षित रखने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे। डीएफओ ने बताया कि वन्य प्राणी सप्ताह के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतियोगिता सशक्त माध्यम है।
सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की ओर से एक से सात अक्टूबर 2020 तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज, सिद्धार्थ, पब्लिक इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज, जय किसान इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को कक्षा छह से 12 तक के प्रतिभागी बच्चों को वन्यजीवों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित किया गया। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है। संबंधित बच्चे अपनी प्रविष्टियां छह अक्टूबर तक व्हाट्सएप नंबर 9838542000, 6386130331 में किसी एक पर सायं पांच बजे तक भेज सकते हैं। प्रतियोगिता में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। दो अक्टूबर को खेसरहा रेंज में वन्यजीवों के महत्व पर वाद विवाद प्रतियोगिता, तीन अक्टूबर 2020 को इटवा रेज में वन्य जीवो पर निबंध लेखन और वाद विवाद प्रतियोगिता, पांच अक्टूबर को नौगढ़ रेंज के विद्यालयों में वन्य जीव क्षेत्र में बेहतरीन कार्य पर स्टॉफ और नागरिकों का सम्मान पुरस्कार वितरण, छह अक्टूबर को बांसी रेंज में निबंध लेखन प्रतियोगिता, सात अक्टूबर को डुमरियागंज रेंज में प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा।