फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Complete the assessment of the schools council

परिषदीय स्कूलों का मूल्यांकन पूरा

Sun, 27 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Complete the assessment of the schools council
बीआरसी उसका में चल रहे मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण करते बीएसए अजय कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
परिषदीय विद्यालयों में हुई परीक्षा का मूल्यांकन कार्य रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कक्षा आठ की कापियों का मूल्यांकन बीआरसी व कक्षा पांच की कापियों का मूल्यांकन कार्य एनपीआरसी पर हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस साल बोर्ड की तर्ज पर हुई परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा का मूल्यांकन कार्य भी व्यवस्थित ढंग से हुआ। कक्षा आठ की कापियां हर प्रश्नपत्र की समाप्ति के बाद रोजाना बीआरसी पर जमा हुईं।
विज्ञापन


उसी तरह से कक्षा पंाच की कापियां एनपीआरसी पर जमा की गईं। कापियों का मूल्यांकन कार्य 26 मार्च से शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। बावजूद इसके एक दिन में कार्य संपन्न नहीं हुआ। इसके बाद रविवार को दूसरे दिन भी मूल्यांकन कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार कक्षा एक से कक्षा आठ तक कुल दो लाख 70 हजार बच्चों ने परीक्षा दी जिसमें कक्षा आठ के 19832 व कक्षा पांच के 47132 बच्चे शामिल रहे। कक्षा आठ की कापियों के मूल्यांकन के लिए 14 ब्लॉक संसाधन केंद्रों व कक्षा पांच के मूल्यांकन के लिए 152 न्याय पंचायत केंद्रों को जिम्मेदारी सौंपी गई। रविवार को मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो गया और अब अंक पत्र वितरण समारोह की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed