{"_id":"69cd78484a52eec5830d40ae","slug":"complaints-among-people-for-not-building-roads-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155937-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क नहीं बनाए जाने से लोगों में नारागजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क नहीं बनाए जाने से लोगों में नारागजी
Thu, 02 Apr 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका बाजार। नगर पंचायत के आजाद नगर वार्ड में बांध पर तीन माह पहले उखाड़ी गई इंटरलॉकिंग सड़क अब तक न बनने से लोगों में नाराजगी है। इससे राहगीरों को बड़ी समस्या हो रही है। वार्ड निवासी सभासद प्रतिनिधि सुजीत अग्रहरि, धर्मेंद्र कसौधन, अर्जुन कसौधन, प्रदीप अग्रहरि, ओम प्रकाश, साबिर, आलोक गुप्ता ने आरोप लगाया है कि पूर्व में इस सड़क पर इंटरलॉकिंग कार्य हुआ था, लेकिन इसे नया बनाने के नाम पर पूरी सड़क उखाड़ दी गई।
सड़क बनाने के लिए साइड वाॅल भी बना दी गई, लेकिन इसके बाद से ही सड़क का काम बंद है। वर्तमान में इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को इस आवागमन करने में दिक्कत हो रही है। बता दें कि इस सड़क का प्रयोग मुख्य बाजार थाना, बैंक में जाने के लिए राहगीर शाॅर्टकट के रूप में करते हैं।
इस संबंध में ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि यह सड़क नगर पंचायत की ओर से नहीं बनवाई जा रही है। इसकी कार्यदायी संस्था अलग है। उक्त सड़क कब बनकर तैयार होगी, वह संस्था या ठेकेदार ही बता सकते हैं।