फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   complain of cho

Siddharthnagar News: ग्रामीणों ने सीएचओ की शिकायत की

Fri, 17 May 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 May 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
complain of cho
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। ग्राम पंचायत कोटिया के छोटकी बढ़नी टोला में आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ के सेंटर से गायब रहने व सेंटर के अक्सर बंद रहने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी बढ़नी से शिकायत की है। शिकायत पत्र देकर सीएचओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग व सेंटर को नियमित खोलने की मांग की है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में प्राइमरी स्तर पर आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्थापना की गई है। स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए सेंटर पर प्रशिक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति की गई है, लेकिन बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत पंचायत कोटिया के छोटकी बढ़नी टोला में उपकेंद्र पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, उक्त हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अक्सर गायब रहते हैं, इससे उपचार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अविनाश चौधरी का कहना है कि सीएचओ के गायब रहने की शिकायती पत्र मिला है। पत्र के आधार उन्हें नोटिस देकर दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed