{"_id":"6354390b947402747a3981af","slug":"committed-to-avoid-dangerous-crackers-siddharthnagar-news-gkp4549940196","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक पटाखों से दूर रहने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक पटाखों से दूर रहने का लिया संकल्प
विज्ञापन
बढ़नी क्षेत्र के बृजेश्वरी इंटर कॉलेज में रंगोली बनाकर दीप उत्सव मनाते विद्यालय के बच्चे तथा अध?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खतरनाक पटाखों से दूर रहने का लिया संकल्प
बढ़नी। क्षेत्र के गांधी आदर्श विद्यालय तथा बृजेश्वरी इंटर कॉलेज में दीपावली के पूर्व विद्यार्थियों ने रंगोली बनाई और दीपोत्सव मनाया। प्रधानाचार्य उदय राज मौर्य ने रोशनी के लिए दीयों का प्रयोग करने और खतरनाक पटाखों से दूर रहने का संकल्प दिलाया। इस दौरान अध्यापक रंगीलाल, मुकेश कुमार, रवींद्र सिंह, मीनाक्षी राय, निर्मला यादव, प्रशांत सिंह, रामानुज सोनकर आदि मौजूद रहे। इसके अलावा उसका विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय परसा खुर्द समेत जिले के अन्य विद्यालयों में भी बच्चों ने रंगीली बनाई। इस दौरान प्रधानाध्यापक बालजीत कुमार, रितेश यादव, हरिकेश मौजूद रहे।
मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया हिस्सा
डुमरियागंज। प्रकाश पर्व दीपावली के मौके पर शनिवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम हल्लौर स्थित अल मेहंदी पब्लिक स्कूल में रंगोली सजाओ तथा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किय। प्रधानाचार्य तनवीर हसन रिजवी की देखरेख में आयोजित रंगोली सजाओ, मेहंदी डिजाइन तथा खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में मोहम्मद अयान, मोहम्मद कामरान, मोहम्मद हैदर, मोहम्मद अब्बास, इनमा जेहरा व अफशा ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य आफरीन, अभिषेक श्रीवास्तव, नेहा पांडे, विशाल गुप्ता, तमन्ना, रवि कुमार, हसन मेहंदी आदि मौजूद रहे।
रंगोली व दीप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर
धेंसा। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल, परसा भदवरिया में धनतेरस दिन शनिवार को रंगोली व दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूली छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक से बढ़कर एक रंगोली व दीप सजाया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को सावधानी पूर्वक दीपावली मनाने के लिए भी प्रेरित किया। प्रबंधक डॉ अमित राय, प्रधानाचार्य एमडी. डोनी, शिक्षक देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग
बांसी। सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने शनिवार को दीपावली कार्ड बनाया और रंगोली सजाया। नगर के बहबोल में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने रंग-बिरंगे कार्ड तथा विभिन्न प्रकार की आकृतियों एवं रंगों से सुसज्जित रंगोली बनाकर सभी का मन मोह लिया।
अंजलि जायसवाल, मानसी त्रिपाठी, राजवंश तोमर, ऋषभ मिश्र, आस्था चौधरी, शैलवी गुप्ता, रति पांडेय, श्रेया मिश्र, नाजिया कमाल, विनायक अवस्थी आदि ने उत्कृष्ट कार्ड बनाया। रंगोली प्रतियोगिता में रेड, यलो, ग्रीन तथा ब्लू हाउस ने प्रतिभाग किया। ब्लू हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय निर्देशिका श्वेता कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने बच्चों को दीपावली के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अमित कुमार मिश्र, आशुतोष यादव, एजाज रहमान, लाल शंकर तिवारी, अमित मिश्र, जय कुमार गुप्ता, रीता आदि मौजूद रहे।

बांसी में रंगोली प्रतियोगिता में शामिल सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चे। संवाद- फोटो : SIDDHARTHNAGAR