{"_id":"5a60d8f04f1c1b81268b5215","slug":"commisner-angry-on-careless-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर नाराज हुए कमिश्नर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर नाराज हुए कमिश्नर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करते कमिश्नर डीके सिंह, डीएम और अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बस्ती मंडल के आयुक्त डीके सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। विभिन्न कार्यालयों के पटलों का बारीकी से जायजा लेते हुए उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव की जांच की। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी। लंबित प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित करने का निर्देश दिया।
कमिश्नर ने सबसे पहले संयुक्त कार्यालय का जायजा लिया। वहां तैनात कर्मचारियों को शासन की मंशानुरूप कार्य करने की हिदायत दी। सामान्य सहायक अंगद शर्मा ने जिले में रिक्त कनिष्ठ लिपिक के पदों का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि दो पद अरसे से रिक्त हैं। इसके बाद कमिश्नर ने निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक से 25 जनवरी को होने वाले मतदाता दिवस के बारे में जानकारी ली। वरिष्ठ सहायक ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूची से मृतकों के नामों को काटने की कार्रवाई चल रही है। कमिश्नर ने सीआरए, जिला भूमि अध्याप्ति, भूलेख और नजारत कार्यालय का निरीक्षण किया गया। सभी कार्यालयों में सफाई व्यवस्था व पत्रावलियों के रख-रखाव दुरुस्त करनेे को कहा।
राजस्व अभिलेखागार में रैक की कमी होने पर डीएम कुणाल सिल्कू को निर्देश दिया कि राजस्व के अभिलेख अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनकी सुरक्षा के लिए रैक की व्यवस्था करें। निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के आला अधिकारियों के अलावा सभी एसडीएम, तहसीलदारों व कलेक्ट्रेट पटलों के जिम्मेदार कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें कमिश्नर ने नजारत के रजिस्टरों का मुआयना किया।
विज्ञापन
एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल को तहसीलों की रंगाई-पुताई व अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शासन के अनुरक्षण मद से संबंधित तहसीलों को आवंटित करने का निर्देश दिया। सभी एसडीएम व तहसीलदारों को अभियान चलाकर अनधिकृत रूप से कब्जे वाली भूमि को मुक्त कराकर सभी तहसीलों में एक अलग से रजिस्टर तैयार कर उसमें इंट्री करने को कहा। डीएम कुणाल सिल्कू ने एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिया कि पांच एकड़ से अधिक अवैध कब्जे वाली भूमि को प्राथमिकता के आधार पर मुक्त कराएं।
उन्होंने कहा कि तहसीलों में जो सीमा स्तंभ क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मरम्मत का कार्य पूरा किया जाए। इस दौरान एडीएम न्यायिक गुरु प्रसाद गुप्ता, एसडीएम नौगढ़ डॉ. महेंद्र कुमार, इटवा जुबेर बेग, शोहरतगढ़ सत्यप्रकाश सिंह, बांसी प्रबुद्ध सिंह, एसओसी ओम प्रकाश अजोर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओंकार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन, सूर्यलता श्रीवास्तव, न्याय सहायक रामकेवल, नाजिर सदर कलेक्ट्रेट दिवाकर त्रिपाठी, सीआरए उमाकांत मिश्र, एलवीसी अनिरुद्ध कुमार मिश्र, आयुक्त के पीए मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।