{"_id":"5ac8fad34f1c1bd5618b61de","slug":"commisioner-dig-heard-complaints-in-solution-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में कमिश्नर-डीआईजी ने सुनी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में कमिश्नर-डीआईजी ने सुनी शिकायतें
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज थाने में समाधान दिवस पर फरियाद सुनते कमिश्नर व डीआईजी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पथरा में कमिश्नर और डीआईजी ने खुद मौजूद होकर फरियादियों की शिकायतें सुनी। जिम्मेदारों को मौके पर जाकर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान का निर्देश दिया।
दोपहर 12. 45 बजे कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह व डीआईजी राकेश चंद्र साहू, एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह पथरा थाने पहुंचे। यहां फरियाद लेकर पहुंचे सेहरी बुजुर्ग गांव निवासी दुर्गावती, बिलवट निवासी माधुरी, तेनुई निवासी मोहम्मद हनीफ की समस्याएं सुनी। तीन में से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण हुआ। कमिश्नर ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसडीएम बांसी प्रबुद्ध सिंह, सीओ सुनील कुमार सिंह, नायब तहसीलदार डुमरियागंज लालता प्रसाद थानाध्यक्ष दीपक कुमार दुबे, राजस्व निरीक्षक हरीराम गिरी, राजदीप यादव, एसआई राकेश यादव आदि मौजूद रहे। सदर थाने में प्रभारी थानाध्यक्ष जुबेर अली की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व से जुड़े छह मामले आए। एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। उसका थाने में एसओ अनिल प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में राजस्व के छह मामलों में किसी का निस्तारण नहीं हुआ। मोहाना थाना में सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक मामले का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसओ डीसी चौधर मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ में एसओ अरविंद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में चार मामले आए, इसमें दो का मौके पर निस्तारण हुआ। बांसी में कुल 8 मामले पेश हुए, जिसमें दो का निस्तारण मौके पर किया गया। अध्यक्षता सहायक चकबंदी अधिकारी बरमेश्वर उपाध्याय ने की। एक प्रकरण नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर वार्ड के कोटेदार से जुड़ा रहा। मोहल्ले के लोगों ने कोटेदार पर निर्धारित दर से अधिक रुपये लेने, अंगूठा न लगने पर राशन न देने और मारपीट का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं में बृजेश, दुर्गेश, हलीम, समीमुल्लाह, गीता यादव, संगीता, रशीदा खातून, मनोज, फूलमती, रमजान, नसीम, रीना,ं शंभू यादव, दयाशंकर, नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डुमरियागंज। स्थानीय थाने में आयोजित समाधान दिवस में कमिश्नर व डीआईजी के समक्ष 10 फरियादी पहुंचे। इसमें सिर्फ 1 मामले का ही त्वरित समाधान हो सका। समाधान दिवस में नगर निवासी रामशंकर के शिकायती पत्र ने गाटा संख्या 273 के पैमाइश, उपधी निवासी जनक प्रसाद ने भूमि विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र पेश किया। इस दौरान कमिश्नर ने कहा कि अफसर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें। मामलों को गंभीरता से लेते हुए समय भीतर उसका समाधान किया जाए। इसी क्रम में भवानीगंज थाने पर आयोजित समाधान दिवस में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह व राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार की उपस्थिति में 8 मामले पेश हुए। 2 मामलों का मौके पर निस्तारित हुआ। तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह, सीओ सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर आरबी सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष रमेशचंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।