{"_id":"62a2332c61a3a147103b1162","slug":"comment-on-social-media-case-file-siddharthnagar-news-gkp439793278","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैगंबर हजरत मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैगंबर हजरत मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैगंबर हजरत मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी, केस दर्ज
- एआईएमएम के जिलाध्यक्ष के तहरीर पर डुमरियागंज पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। पैगंबर हजरत मोहम्मद पर डुमरियागंज नगर के एक युवक द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। एआईआईएम के जिलाध्यक्ष अजीममुसशान फारूकी की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है।
जिलाध्यक्ष फारूकी ने बताया कि डुमरियागंज नगर के वार्ड नंबर 13 हबीबुल्लाह नगर निवासी राजकुमार ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी की है। युवक की टिप्पणी से उनकी भावना को ठेस पहुंचा है और इससे मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज हैं। आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने तहरीर और दिए गए साक्ष्य के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को ज्ञापन देते समय एआईआईएम के प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल इरफान मलिक, रहमान, मुकीम, शादाब, रेहान, जुनेद, एहतेशाम, सलमान, शादाब खान, नौशाद आदि भी मौजूद रहे। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने बताया केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।