{"_id":"65cbaa459084911fa8013025","slug":"cold-increased-due-to-cloud-cover-mercury-dropped-by-four-degrees-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-112829-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बादल छाने से बढ़ी ठंड, चार डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बादल छाने से बढ़ी ठंड, चार डिग्री गिरा पारा
Tue, 13 Feb 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अधिकतम तापमान में चार डिग्री पारा गिरने व बादलों घिरने से मंगलवार को ठंड इलाके में ठंड बढ़ गई। सुबह धूप होने के बाद बादल छाने से बारिश की संभावना बनने लगी। बारिश तो नहीं हुई लेकिन ठंड ने फिर से सिरहन पैदा कर दिया।
मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही के आशंका व्यक्त की थी कि बुधवार को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। पिछले कई दिनों से तेज धूप के बाद मंगलवार को एक बार फिर दिन में ठंड का अहसास हुआ। दिन में आसमान में बादलों के विचरण से लोगों को पूरे दिन ठंड महसूस होती रही। जबकि पुरवा हवा चलने से दिन व रात में ठंड का अहसास होता रहा। मंगलवार को धूप होने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है। जबकि पूरे दिन बादल छाने से ठंड का अहसास होता रहेगा। जबकि बृहस्पतिवार से मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। जिससे तेज धूप होने से लोगों को ठंड से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही ठंड से भी निजात मिलने की उम्मीद है। ठंड बढ़ने से शाम होने से पहले ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया है। ठंड का एहसास होने से लोग पूरे दिन गर्म कपड़े से लैस रहे। जिससे ठंड से बचा जा सके।