फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   co statement viral

Siddharthnagar News: विवाद सुलझाने पहुंचे सीओ बोले... जो नौटंकी करेगा, उसे जमीन खोदकर गाड़ दूंगा...

Mon, 09 Oct 2023 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 09 Oct 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
co statement viral
पथरा क्षेत्र के तिगोड़वा चौराहे पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम प्रमोद क
विवादित पुराने पंडाल के बगल में स्थापित होगी मां दुर्गा की प्रतिमा
विज्ञापन

फोटो-
पथरा थाना क्षेत्र के तिगोड़वा चौराहे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के तिगोड़वा चौराहे पर विवादित जमीन पर प्रतिमा पूजा पंडाल की शिकायत पर पहुंचे सीओ डुमरियागंज सुजीत कुमार राय ने कहा कि जो नौटंकी करेगा, उसे जमीन खोदकर गाड़ दूंगा...। हालांकि, बाद में उन्होंने इस मामले में सफाई दी। उनका कहना था कि उन्होंने लोगों को डराने के लिए धमकी दी। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।



एसडीएम डुमरियागंज प्रमोद कुमार, सीओ सुजीत कुमार राय ने मौके पर निरीक्षण कर दोनों पक्षों को निर्देश दिए। इसी स्थान पर पिछले साल भी मां दुर्गा का पंडाल बनाने के लिए विवाद हुआ था। इस बार विवादित स्थान के बगल में दुर्गा प्रतिमा स्थापित जाएगी। सीओ का ग्रामीणों को धमकाने के संबंध में एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


तिगोड़वा चौराहे पर पिछले तीन दशक से दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है। इस दौरान कई बार स्थापना स्थल बदलते रहे। पिछले कई सालों से जिस स्थान पर प्रतिमा स्थापित होती थी, वह स्थान बीते वर्ष विवादित हो गया था। गांव की एक महिला ने उसे अपनी भूमि बताते हुए वहां प्रतिमा की स्थापना न करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब प्रशासन ने जद्दोजहद करके दूसरे स्थान पर प्रतिमा पंडाल बनवाया था। यहां पर अब भी पिछले साल की बांस-बल्ली लगी है। इस बीच उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर अंतिम फैसला होने तक उस स्थान के बगल में प्रतिमा स्थापना के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिमा का विसर्जन पुराने मार्ग पर कीचड़ होने के कारण इस बार मुख्य मार्ग से करने के भी निर्देश दिए।
प्रतिमा स्थापना करने वाले पक्ष के शेष राम यादव का कहना है कि जिस भूमि पर प्रशासन प्रतिमा स्थापना करने की बात कर रहा है, वह दूसरे के कब्जे में है। ऐसे में वहां स्थापना कैसे की जाएगी। इन लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी ने हम लोगों को खोद कर जमीन में डाल देने की धमकी भी दी है। इसका वीडियो बनाकर स्थानीय लोगों ने वायरल कर दिया है। इस दौरान थानाध्यक्ष मीरा चौहान सहित सुरक्षा बल भी मौजूद थे।

कोट
एक विवादित जमीन पर पहले प्रतिमा स्थापित की जाती थी। एक महिला ने इस बार शिकायत की है और एसडीएम ने जमीन आवंटित कर दी है। उसके बावजूद भी कुछ लोग उसी स्थान पर प्रतिमा स्थापित करना चाहते थे। ऐसे लोगों का डांटा-समझाया गया कि गलत करोगे तो जमीन में धंस जाओगे। माता की पूजा सुख-शांति के लिए की जाती है। पूजा के कारण अशांति नहीं होनी चाहिए।
-सुजीत कुमार राय, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed