{"_id":"59207aea4f1c1b2075f2285d","slug":"co-accused-not-returning-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ पर रुपये न लौटाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ पर रुपये न लौटाने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 May 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी। बढ़नी के चौकी प्रभारी ने शोहरतगढ़ के सीओ पर रुपये न लौटाने का आरोप लगाया है। डीआईजी, एसपी, एएसपी और विजिलेंस टीम के एसपी को लिखित पत्र देकर चौकी प्रभारी ओंकार सहाय ने सीओ जटाशंकर राव पर 45 हजार रुपये ऐंठने की शिकायत की है। इसमें से 25 हजार रुपये खरीदारी के हैं, जो नेपाल के कृष्णानगर में की गई थी। चौकी प्रभारी ने कहा कि रुपये वापस लौटाने की बात कह सीओ ने लिए थे, मगर अब पद का धौंस दिखाकर देने से इनकार कर रहे हैं। चौकी प्रभारी की इस शिकायत के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। सीओ ने आरोपों को निराधार बताया है तो एसपी ने जांच की बात कही है।
नेपाल सीमा पर स्थित बढ़नी कस्बे के चौकी इंचार्ज ओंकार सहाय ने उच्चाधिकारियों को प्रेषित पत्र में कहा है कि शोहरतगढ़ सीओ के रूप में तैनाती के बाद से ही सीओ जटाशंकर राव लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। अप्रैल में 10 हजार नकदी ली और फिर उसी दिन नेपाल के कृष्णानगर में कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन के सामानों की खरीदारी की। 25 हजार रुपये का यह बिल भी चौकी प्रभारी को दूसरों से उधार लेकर देना पड़ा। सात मई को हाईकोर्ट जाने का हवाला देकर दस हजार रुपये फिर नकदी ली। एक सप्ताह बाद पैसा वापस करने को कहा था। जब पैसे की मांग की गई तो वे पद का धौंस दिखाकर डरा-धमका रहे हैं। चौकी प्रभारी ने यह शिकायत एएसपी, एसपी, डीआईजी के अलावा भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसपी से भी की है। कृष्णानगर में खरीदारी का बिल भी संलग्न किया है।
चौकी प्रभारी के इन आरोपों पर सीओ जटाशंकर राव का कहना है कि जनता की ओर से दी गई एक शिकायत की जांच एसपी ने उन्हें सौंपी थी। इस जांच की रिपोर्ट चौकी प्रभारी के खिलाफ है। इसके अलावा बढ़नी में जनता से अवैध वसूली बंद करने को लेकर भी कड़े शब्दों में उनके स्तर से लिखा-पढ़ी की गई है। चौकी प्रभारी इसी से व्यथित हैं। फोन पर भी वह अपने खिलाफ रिपोर्ट लगाने पर आपत्ति जता चुके हैं। यह आरोप उसी का परिणाम है। जिसके खिलाफ कदम उठाया जाएगा तो उसे पीड़ा होना स्वाभाविक है। उधर, एसपी सत्येंद्र कुमार का कहना था कि मामले की पड़ताल कराई जा रही है। जांच के बाद समुचित कार्रवाई होगी।