{"_id":"65f1edf67615ffbde10fa515","slug":"cm-will-give-gift-to-the-district-tomorrow-mp-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-114317-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल जिले को तोहफा देंगे सीएम : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल जिले को तोहफा देंगे सीएम : सांसद
Wed, 13 Mar 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिद्धार्थनगर जनपद में 15 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम है। वह बीएसए मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिले को तोहफा देंगे। इस दौरान सीएम 551 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि यह तोहफा जिले के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसमें सड़क, बाढ़ सुरक्षा, पेयजल समेत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण होना है। उन्होंने सभी जनपद वासियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। संवाद
विज्ञापन