{"_id":"5fee058a8ebc3e3d56435e9c","slug":"cm-sends-condolences-on-the-death-of-hiuwa-leader-by-sending-a-letter-siddharthnagar-news-gkp379068269","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने पत्र भेजकर हियुवा नेता के निधन पर जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने पत्र भेजकर हियुवा नेता के निधन पर जताया शोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हियुवा नेता के निधन पर सीएम ने पत्र भेजकर जताया शोक
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन के पति हियुवा नेता और देवीपाटन मंडल के प्रभारी रहे सुभाष गुप्ता के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने उनकी पत्नी को पत्र भेजकर शोक संवेदना व्यक्त की है।
बबिता कसौधन को भेजे गए पत्र में लिखा है कि हियुवा नेता सुभाष गुप्ता के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ। सीएम ने पत्र में यह भी लिखा है कि हियुवा नेता सुभाष गुप्ता प्रखर समाजसेवी के साथ-साथ हिंदुत्व जागरण अभियान के कर्मठ सिपाही भी थे। पूर्वी उत्तर प्रदेश में उनकी लोकप्रियता सर्वविदित थी। उनका निधन परिवार और समाज की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने महायोगी गुरु गोरक्षनाथ से दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करने और सभी परिवार जनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।