फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cleanliness campain drove

भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Wed, 21 Sep 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
cleanliness campain drove
डुमरियागंज क्षेत्र के चौखड़ा स्थित शिव मंदिर पर साफ सफाई करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

डुमरियागंज। भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को भाजपाइयों ने नगर पंचायत भारतभारी स्थित प्राचीन शिव मंदिर और पवित्र सागर की सीढ़ियों की साफ-सफाई की।
भाजपा भारतभारी मंडल अध्यक्ष उदय शंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण और सरोवर की सीढ़ियों पर झाड़ूू लगाया। माधवेंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने पीएम मोदी के जन्मदिन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्तूूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। विभिन्न जनसरोकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता और आम जनमानस अपनी भागीदारी करके अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन

भाजपा मंडल महामंत्री सुनील पांडेय, मंडल मंत्री दिवाकर तिवारी, भाजपा आईटी सेल के मंडल संयोजक रवि पांडेय, सेक्टर संयोजक राम प्रकाश, राहुल पांडेय, दीपक चौधरी, चंद्र प्रकाश, माधवेंद्र मिश्र, अजय पांडेय, अनूप पांडेय, गोविंद पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता अपनाने के लिए किया प्रेरित
इटवा। नगर पंचायत इटवा के मुख्य चौराहे पर मंगलवार को भाजपाइयों ने को सफाई की। लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। मंडल प्रभारी अजय पांडेय ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान, मरीजों व असहायों की मदद, साफ-सफाई आदि कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री कृष्णा मिश्र, मंडल अध्यक्ष दीप नारायण तिवारी, भाजपा नेता बलराम मिश्र, सेक्टर संयोजक विकास जायसवाल, रामजी मौर्य, मदन दुबे मौजूद रहे। संवाद
योगमाया मंदिर की सफाई की
जोगिया। सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगमाया मंदिर की साफ-सफाई की। जोगिया मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोधी की अध्यक्षता में योगमाया के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने लोगों से नियमित सफाई की अपील की। कहा कि सभी लोग अपने आसपास सफाई करें।
इस दौरान मंडल के प्रभारी राजेंद्र पांडेय जिला महामंत्री विपिन सिंह, विधायक के प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीष चौधरी, राजेश दुबे, धर्मेंद्र गौड़, सतीश चौबे, रवि जायसवाल, भोला कसौधन मौजूद रहे। संवाद

सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया
बर्डपुर। भाजपा बर्डपुर मंडल के अंतर्गत नगर पंचायत कपिलवस्तु के सभी वार्डों में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय की अगुवाई में विद्यालय परिसर की सफाई की गई। वहीं अन्य वार्डों में भी अजय उपाध्याय, राजकुमारी पांडेय, संतोष उपाध्याय, श्यामप्रकाश जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल आदि के नेतृत्व में विद्यालय, मंदिर परिसर सहित कई सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में पवन पाठक, अभिषेक कसौधन, सतीश जायसवाल, विवेक गोस्वामी, किशोरीलाल जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed