फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cleaned villege and gave message of sanitation

गांव में सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश

Fri, 21 Oct 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
cleaned villege and gave message of sanitation
मिठवल की ग्राम पंचायत कोड़राव में सफाई करते सफाईकर्मी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
गांव में सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश
विज्ञापन

भनवापुर। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिकों ने भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के हसुडी औसानपुर गांव में साफ-सफाई कर ग्राम वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश ने ग्राम वासियों को अपने घर की और घर के आसपास खाली पड़े स्थान को साफ सुथरा रखें, ताकि उसमें हानिकारक मच्छर कीट बीमारियां ना पनप पाएं। डॉ. एसएन सिंह ने बताया की अपने घर की सफाई करने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों जैसे सड़क, रेलवे स्टेशन, पार्क आदि की भी सफाई रखें। डॉ. सर्वजीत ने बताया की साफ -सफाई रखेंगे तो बीमारियों से बचे रहेंगे और बीमारियों पर होने वाले अनावश्यक खर्च से बच जायेंगे। मृदा विशेषज्ञ प्रवेश कुमार ने सफाई को अपनी दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया। डॉ. एसके मिश्रा ने ग्राम वासियों को बताया कि नाली में पानी न रुकने पाए क्योंकि रुके हुए पानी में मच्छर पनपते हैं।
गांव में मुख्य मार्ग, गलियों, सार्वजनिक स्थलों की हुई सफाई
पथरा। मिठवल ब्लॉक की समस्त ग्राम पंचायतों में मुख्य मार्ग, गलियों, सार्वजनिक स्थल, शासकीय भवनों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई की जा रही है। घूर को हटवाकर समुचित स्थान पर डालना, कूड़े करकट को हटवाकर खाद गड्ढे में डालने, जलभराव का उचित निवारण नाले नाली की सफाई के साथ दवा का छिड़काव किए जाने के लिए विकास खंड के सभी सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को क्षेत्र के कोड़राव में सचिव दुर्गेश सिंह के उपस्थित में सफाई कर्मियों ने गांव की साफ-सफाई की और दवा का छिड़काव किया। ग्राम पंचायत बिशुनपुरवा में सचिव अनुपम पांडेय के मौजूदगी में सफाई कर्मियों ने गांव के नाला नाली वह प्रमुख स्थानों की सफाई के बाद दवा का छिड़काव किया गया। संवाद
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में चलाया जा रहा सफाई अभियान
सिद्धार्थनगर। दीपावली त्योहार को देखते हुए नौगढ़ विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायतों मेें विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सहायक विकास अधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 22 अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान संचालित चलाया जा रहा है। विकास खंड नौगढ़ की ग्राम पंचायतों में रोस्टर के अनुसार सफाई कर्मियों को लगाकर झाडिय़ों कि कटाई, साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed