{"_id":"63f5004af38aecfc330a6f03","slug":"civil-bar-association-election-news-siddharthnagar-news-c-7-1-62000-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शेषमणि का पर्चा हुआ बहाल, अब 34 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शेषमणि का पर्चा हुआ बहाल, अब 34 प्रत्याशी मैदान में
Tue, 21 Feb 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सिविल सिद्धार्थ बार चुनाव में समिति के खारिज पर्चे को प्रवर समिति ने किया बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के चुनाव में अब 34 प्रत्याशी मैदान हो गए हैं। सिविल सिद्धार्थ बार चुनाव में चुनाव समिति के कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शेषमणि प्रजापति का पर्चा खारिज कर दिया था, जिसे मंगलवार को प्रवर समिति ने बहाल कर दिया। 24 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 25 फरवरी को मतगणना होगी।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी निवर्तमान संयुक्त मंत्री सूचना एवं प्रकाशन शेषमणि प्रजापति एडवोकेट का पर्चा यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि पूर्व कार्यकारिणी का कोई भी सदस्य मॉडल बाइलॉज के अनुसार लगातार चुनाव नहीं लड़ सकता। जिससे इस पद पर दाखिल एक ही नामांकन होने की वजह से अरुण कुमार त्रिपाठी को निर्विरोध रूप से निर्वाचित होना तकरीबन तय हो चुका था।
चुनाव समिति के इस निर्णय के बाद शेषमणि प्रजापति ने चुनाव समिति को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए स्वयं का नामांकन पत्र वैध होने की बात कहते हुए संस्था का बाइलॉज का प्रावधान की प्रतिलिपि व अन्य आवश्यक कागजातों की प्रति लगाकर आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने इसकी प्रतिलिपि प्रवर समिति, बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश एवं बार कौंसिल ऑफ इंडिया को प्रेषित की।
विज्ञापन
प्रवर समिति सदस्य वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, परमात्मा मिश्रा एवं गंगाराम पाण्डेय ने शेषमणि प्रजापति के पत्र एवं प्रस्तुत कागजातों का संज्ञान लेकर चुनाव समिति के निर्णय को निरस्त करते हुए उनके नामांकन पत्र को वैध घोषित किया।
प्रवर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि 24 तारीख को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। शेष पदों पर प्रत्याशियों की संख्या कम होने की वजह से उन पदों पर चुनाव नहीं होगा और उन्हें चुनाव परिणाम घोषित करने के दौरान निर्विरोध रूप से निर्वाचित होने की घोषणा कर दिया जाएगा।