फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Citizen information board not found installed on spot during social audit

Siddharthnagar News: सोशल ऑडिट में मौके पर नहीं लगा मिला नागरिक सूचना पट

Wed, 28 Aug 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 28 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Citizen information board not found installed on spot during social audit

विज्ञापन
-निरीक्षण में नागरिक सूचना पट मौके पर नहीं लगा दिखा
-मात्र 10 जॉब कार्ड धारक ही मौके पर पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ग्राम पंचायत तरहर में मंगलवार को मनरेगा लोकपाल सुधीर कुमार ने सोशल ऑडिट कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नागरिक सूचना पट मौके पर नहीं लगा दिखा तथा अभिलेख व रजिस्टर भी संबंधित सचिव, रोजगार सेवक द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया। ग्राम पंचायत में मात्र 10 जॉब कार्ड धारक ही मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान व अन्य लोगों के अलावा बाकी लोग अनुपस्थित थे।
किसी भी परियोजना पर नागरिक सूचना पट नहीं लगा होना लापरवाही को दर्शाता है। मनरेगा नियमों के तहत सोशल ऑडिट में 60 प्रतिशत तक उपस्थिति होनी चाहिए। लेकिन यहां नियमों के विपरीत कार्य पाया गया। लोकपाल मनरेगा के स्थलीय निरीक्षण में गांव के लोगों ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। मनरेगा कार्यों के सत्यापन के समय जॉब कार्ड धारक सहित सभी जिम्मेदार लोगों की उपस्थिति आवश्यक होती है।तथा स्थलीय सत्यापन में कार्य पूर्ण होने के बाद फोटो व अभिलेख उपलब्ध कराना रहता है।
विज्ञापन

लोकपाल मनरेगा सुधीर कुमार ने बताया कि तमाम कमियां मिली हैं। लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत तेनुई व तेतरी में सोशल ऑडिट नहीं हो पाया है। बाढ़ के कारण ऑडिट को स्थगित कर दिया गया है, बाद में फिर से तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed