फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Circumstances are telling about the murder, reason not clear in post mortem

Siddharthnagar News: परिस्थितियां बयां कर रहीं हत्या, पोस्टमार्टम में कारण नहीं अस्पष्ट

Mon, 25 Nov 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 25 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Circumstances are telling about the murder, reason not clear in post mortem
भनवापुर। डुमरियागंज के अमौना पांडेय गांव के पास 16 नवंबर की शाम सड़क के किनारे झाड़ियों में मिली सुमन चौरसिया (18) की लाश के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर लिया है, जिसका जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सुमन के मौत का असली वजह सामने आ सकता। वहीं सुमन के चेहरे, गले व माथे पर दिखे चोट के निशान हर तरह से हत्या की तरफ इशारा कर रहे है। वहीं, डुमरियागंज पुलिस इस मामले में किसी भी तरह की तहरीर मिलने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि अभी लड़की के पिता के द्वारा कोई तहरीर नही मिली है, पीएम रिपोर्ट में सुमन के मौत की वजह सामने नहीं आया है, विसरा जांच रिपोर्ट में पता चलेगा, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिम नंबर के आधार पर जांच में जुटी पुलिस : डुमरियागंज थाने पर शनिवार पहुंचे मृतका के पिता बुधिराम ने बिना तहरीर दिए ही पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दी थी। बुधिराम के अनुसार सुमन चौरसिया का मोबाइल फोन उसके गायब होने के एक सप्ताह पूर्व तोड़ दिया था, टूटा फोन और उसका सिम पुलिस को दे दिया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed