{"_id":"6b009eecee7ae9d4dd0dbc8d","slug":"china-makes-an-entry-on-the-india-nepal-border-under-the-pretext-of-road-construction-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168451-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर सड़क निर्माण के बहाने चीन ने दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर सड़क निर्माण के बहाने चीन ने दस्तक
Sat, 21 Nov 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा पर सड़क निर्माण के बहाने चीन ने दस्तक दी है। भारत के सीमावर्ती कस्बे खुनुवां से नेपाल के कपिलवस्तु जिले में छह लेन की 19.2 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की जिम्मेदारी चीन की कंपनी चाइना एमसीसी 17 ग्रुप ने ली है।
नेपाल के भौतिक पूर्वाधार तथा परिवहन मंत्रालय के अधीन सड़क विभाग की विकास सहायता कार्यान्वयन महाशाखा ने निर्माण की जिम्मेदारी चीन की कंपनी को सौंपी है। सड़क विभाग के अनुसार, यह कंपनी पर चीन सरकार का पूर्ण स्वामित्व है।
इसमें मेटालर्जिकल कॉरपोरेशन ऑफ चाइना लिमिटेड की 72.39 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। 456 करोड़ 66 लाख नेपाली रुपये की लागत वाली यह परियोजना 30 महीने में पूरी करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के खुनुवां से करीब 50 मीटर दूर दो लेन के इस मौजूदा मार्ग को सर्विस लेन सहित छह लेन के राजमार्ग के रूप में विकसित किया जाना है। परियोजना के तहत कपिलवस्तु के चंद्रौटा चौराहे पर यातायात का दबाव कम करने के लिए 20 मीटर चौड़ा और 800 मीटर लंबा वाहन अंडरपास बनाया जाएगा। इससे स्थानीय और लंबी दूरी के वाहनों का आवागमन अलग-अलग हो सकेगा। इसके अलावा दो बड़े और छह छोटे पुल तथा 72 कल्वर्ट बनाए जाएंगे।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए दो अंडरपास, एक फ्लाईओवर और सड़क के दोनों किनारों पर 2.5 मीटर चौड़े फुटपाथ का निर्माण होना है। वन क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए भी छह अंडरपास बनाए जाएंगे। सड़क का विस्तार पूरा होने से गोरुसिंगे, चंद्रौटा और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ राजमार्ग पर आवागमन सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद जताई गई है।ड