{"_id":"f957b4049862e8c94ce01faa3a19803c","slug":"chill-continues-there-will-be-school-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठिठुरन जारी, आज भी नहीं खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठिठुरन जारी, आज भी नहीं खुलेंगे स्कूल
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। शीतलहर और गलन के कारण रविवार को धूप होने के बाद भी लोग
विज्ञापन
ठिठुरते नजर आए। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने 25 जनवरी
को भी आठवीं तक के स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।
पिछले छह दिनों से बदले मौसम के कारण लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। रविवार सुबह घने कोहरे के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजार में सन्नाटा रहा।
सड़कों पर गिनती के लोग नजर आए। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद हल्की धूप निकलनी शुरू हुई तो चहल-पहल भी बढ़ी। मगर लोग जरूरी कामों से ही बाहर निकले।
धूप सेंकने के लिए लोग छतों और आंगन में निकले लेकिन सर्द हवाओं ने उन्हें घर में घुसने के लिए मजबूर कर दिया। ठंड के इस आलम को देखते हुए जिला प्रशासन ने देर शाम स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया।
प्रभारी जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि कक्षा-8 तक के सभी स्कूल 25 जनवरी को भी बंद रहेंगे। ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 26 जनवरी को सुबह 10 बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों में ध्वजारोहण किया जाएगा।