{"_id":"64d7d13120eb286f1a09c4f4","slug":"children-took-out-rally-fascinated-by-making-rangoli-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-2906-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बच्चाें ने निकाली रैली, रंगोली बनाकर मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बच्चाें ने निकाली रैली, रंगोली बनाकर मोहा मन
Sun, 13 Aug 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्रों ने बनाई रंगोली
सिद्धार्थनगर। खेसरहा विकास क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय विशुनपुर में शनिवार को मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत रैली निकली गई। स्कूली बच्चों ने गांव की सड़कों पर घूम कर लोगों के दिल में देश प्रेम की भावना को जागृत किया। सहायक अध्यापिका गरिमा शुक्ला की अगुवाई में खुशी, रेखा, आशा, मुस्कान, किरन, सोनी आदि छात्राओं ने रंगोली बनाकर कलाकृति का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक नीरज मिश्र, महेश, गरिमा, निर्मल, विकास शुक्ला, राम किशुन आदि मौजूद रहे।
उधर, बढ़नी ब्लाॅक क्षेत्र स्थित पं बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर काॅलेज तुलसियापुर में शनिवार को स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में श्रेया चौहान ने पहला, फैसल को दूसरा व रक्षाराम यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने कहा कि हमें अपने देश के वीरों के बलिदान को कभी भूलना नहीं चाहिए, जिनके बदौलत देश में आजादी की सांस ले रहे हैं। इस दौरान आशाराम यादव,धनंजय पाठक, रामनरेश यादव,राम किशोर, सुमेरू गिरी, अजय यादव, सुनैना सिंह आदि मौजूद रहे।