फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Children of council schools will also become athletes

Siddharthnagar News: परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी बनेंगे एथलीट

Mon, 08 Apr 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Children of council schools will also become athletes
परिषदीय विद्यालयों में खेल को मिलेगा बढ़ावा, आगे बढ़ेंगी ग्रामीण प्रतिभाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। अब गांव की प्रतिभाएं भी खेल के जरिए आगे बढ़ेंगी। क्योंकि परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी एथलीट बनेंगे। साथ ही वे फुटबाल, वॉलीबाल सहित अन्य खेल भी खेल सकेंगे। विद्यालयों में उनके लिए खेलों इंडिया फिट इंडिया अभियान के तहत खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जाएगी। प्रतिभावान बच्चों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।


जनपद के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब पारंपरिक खेलों के साथ ही एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, खो-खो, कबड्ड़ी, फुटबाल, वॉलीबाल, हैंडबाल और ब्लाइंड क्रिकेट आदि खेलों में भी दक्ष बनाया जाएगा। खेलकूद मद में मिलने वाली धन राशि से खेल से संबंधित सामान की खरीदारी होगी। प्राथमिक विद्यालयों में पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 10 हजार रुपये के हिसाब से धन खर्च किया जा सकेगा। स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों को भी समाहित किया जाएगा। खेलकूद सामग्री की खरीद के लिए विद्यालय परिसर में उपलब्ध खेल मैदान को भी ध्यान में लिया जाएगा। मैदान के अनुसार खेल सामग्री की खरीद होगी। सबसे पहले बच्चे अंतर विद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। तत्पश्चात चरणबद्ध ढंग से उन्हें जिला, मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed