फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Child theft on two and case filed on one for running hospital without registration

Siddharthnagar News: दो पर बच्चा चोरी तो एक पर बिना पंजीकरण अस्पताल चलाने का केस दर्ज

Fri, 21 Jul 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 21 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Child theft on two and case filed on one for running hospital without registration
सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस ने बर्डपुर में संचालित होने वाले आशा अस्पताल के प्रबंधक और प्रसव कराने वाले चिकित्सक पर बच्चा चोरी का केस दर्ज किया है। जबकि विद्या अस्पताल के संचालक पर बिना पंजीकरण के फर्जी तरीके अस्पताल चलाने और बिना डिग्री के अल्ट्रासाउंड जांच करने के मामले में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई सीएचसी अधीक्षक बर्डपुर की तहरीर पर हुई है। इससे पहले अस्पताल सील करने की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन


मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर में संचालित होने वाले अस्पताल पर कुछ लोगों ने बच्चा चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके लिए परिजनों की ओर से हंगामा भी किया गया था। इसके पीछे वजह थी कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक लगातार कहता रहा कि महिला को दो बच्चे हैं, जबकि प्रसव के दौरान एक ही बच्चा हुआ। इस बात पर बच्चा चोरी कर लेने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा करने के साथ शिकायत की थी। मामले की जांच स्वास्थ्य टीम कर रही थी। रिपोर्ट के बाद एसडीएम सदर की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बर्डपुर सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर विद्या हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. अजय कुमार यादव, आशा हॉस्पिटल के प्रबंधक अभिनव मिश्रा और आशा हॉस्पिटल के डॉ. विनय सिंह के विरुद्ध बच्चा चोरी का केस दर्ज किया गया। इसी प्रकार के बर्डपुर कस्बे में संचालित होने वाला विद्या अस्पताल की शिकायती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाया कि अस्पताल बिना पंजीकरण फर्जी तरीके से संचालित हो रहा है। इसके साथ ही जो व्यक्ति अल्ट्रासाउंड जांच कर रहा है, उसके पास जांच करने की कोई योग्यता नहीं है। इस मामले में भी सीएचसी अधीक्षक ने मोहाना पुलिस को तहरीर दी। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अस्पताल संचालक के विरुद्ध बिना पंजीकरण के अस्पताल चलाए जाने सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मोहना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक सुबोध चंद्रा की तहरीर के आधार पर आशा अस्पताल के प्रबंधक व आपरेशन करने वाले डॉक्टर और विद्या अस्पताल के प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed