{"_id":"6ab568c60ae4f8b9250bdcb3","slug":"child-dies-after-being-bitten-by-a-snake-twice-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165193-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सांप ने दो बार डसा, मासूम की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सांप ने दो बार डसा, मासूम की माैत
Thu, 24 Sep 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के अशोक नगर वार्ड स्थित देवीपुर मोहल्ले में बुधवार दोपहर सांप ने पांच वर्षीय बच्चे को दो बार डस लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले गए, जहां उसे हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय बांसी के पास बच्चे ने दम तोड़ दिया।
देवीपुर निवासी दिलीप कश्यप का पांच वर्षीय बेटा अनमोल बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर पुराने मकान के पास रखी ईंटों के पास खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। पहली बार डसने के बाद अनमोल घर पहुंचा और मां को किसी चीज के काटने की जानकारी दी। मां ने इसे कीड़ा समझा। इसके बाद बच्चा दोबारा बाहर खेलने चला गया। इसी दौरान सांप ने उसे दूसरी बार डस लिया। इससे बच्चा तेज आवाज में रोने लगा।
परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी इटवा पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी बांसी के पास रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन के अनुसार, बच्चे की मौत के बावजूद वे उसे बचाने की उम्मीद में झाड़-फूंक कराने के लिए दो स्थानों पर ले गए। वहां उन्हें बच्चे की मौत की जानकारी हुई।
विज्ञापन
रात में मौसम खराब होने के कारण बृहस्पतिवार सुबह बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। अनमोल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।