फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chiefs complained about creating obstruction in work

Siddharthnagar News: कार्य में बाधा उत्पन्न करने की प्रधानों ने की शिकायत

Sun, 28 Jan 2024 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chiefs complained about creating obstruction in work
-मनरेगा का कार्य स्वीकृत होने के बाद भी बीडीओ ने कार्य को अपने लॉगिन पर वापस ले लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विकास खंड उसका के ग्राम प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन देकर बीडीओं के खिलाफ शिकायत की है। प्रधानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीडीओ कार्यों को अपने लॉगिन पर वापस लेकर कई महिनों तक छुपाने का कार्य किया है, जिससे ग्राम पंचायत की विकास करने में बाधा उत्पन्न हो रही है।
प्रधानों ने शिकायत पत्र के माध्यम से कहा कि मनरेगा का कार्य स्वीकृत होने के बाद भी बीडीओ ने कार्य को अपने लॉगिन पर वापस ले लिए थे। जबकि कई कार्यों को सक्षम अधिकारियों ने स्वीकृति दे दी थी। लेकिन कार्य में त्रुटि दिखाकर बीडीओ ने कई महीनों के कार्य को 12 जनवरी से 14 जनवरी तक वापस किया गया, लेकिन कई दिनों तक उन्होंने अपने स्तर पर कार्य को रखा, जिससे कार्य करने में बाधा उत्पन्न हुई।
विज्ञापन

इस दौरान श्रीश प्रताप यादव, लवकुश राजभर, मीरा, आरती, मनावती, सुजाता, गुड़िया, माधुरी, मनोज कुमार, सुमन, रुआब अली, शालनी दुबे, अर्जुन, बेचन राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

वर्जन
56 कार्यों का आवेदन पोर्टल पर आया था, लेकिन जानकारी हुई की चकरोड के दोनों तरफ फसल लगे हुए है। सचिव को जांच करने के लिए आदेश दिए थे। लेकिन सर्वे में छह जगहों पर कार्य करने योग्य पाया गया है।
-श्याम मुरली मनोहर मिश्रा, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed