फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   chhath ghat cleaned

Siddharthnagar News: साफ कराए गए छठ घाट और पोखरा

Thu, 16 Nov 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
chhath ghat cleaned
छठ पूजा घाट की तैयारियों का ईओ ने लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। लोक आस्था के पर्व छठ को देखते हुए बृहस्पतिवार को नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित शिव चरण पोखरे की सफाई का कार्य प्रारंभ हुआ। नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में पालिका की टीम ने पोखरों में फेंकी गई पूजन सामग्री के अवशेषों को पानी में उतरकर कर साफ किया। दोपहर तक टीम सफाई कार्य में जुटी रही।
वहीं, पोखरे के किनारे की दीवारों की साफ-सफाई का कार्य भी शुरू हो गया। सफाई कार्य होने से नगर के विभिन्न मोहल्लों से यहां 19 और 20 नवंबर को अर्घ्य देने वाली व्रती महिलाओं को सहूलियत होगी। नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि दशहरे व दीपावली में बचे पूजन अवशेष को इस पोखरे में डाल दिए जाने से इसका पानी गंदा हो गया था। छठ पर्व के मद्देनजर पोखरों की सफाई का कार्य शुरू कराया गया है। अर्घ्य देने वाली महिलाओं को परेशानी न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग भी कराई जाएगी। 19 व 20 नवंबर को नगर पंचायत प्रशासन की ओर से प्रकाश सहित अन्य व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन


छठ पूजा घाट की तैयारियों का ईओ ने लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। छठपर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को ईओ नवीन कुमार सिंह व अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने शिवबाबा व गड़ाकुल छठ घाट पर लाइट साफ-सफाई व मंदिर सजावट आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ नवीन कुमार सिंह ने कहा कि मंदिर व आसपास की साफ सफाई व रंगरोगन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। तालाब के घाट की सफाई व शिवबाबा घाट तक आने वाले मार्ग की मरम्मत कराकर लाइट की व्यवस्था की जा रही है। ताकि रात को श्रद्धालुओं के आने-जाने पर कोई दिक्कत न हो।
छठ कार्यक्रम संपन्न होने तक घाट पर सफाई कर्मियों की डयूटी लगी रहेगी। ताकि मंदिर व आसपास स्वच्छता बनी रहे। अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि अन्य घाटों की अपेक्षा शिवबाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ काफी अधिक रहती है। मंदिर कमेटी व नगर प्रशासन के सहयोग से छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाएगा।

सूर्यषष्ठी व्रत शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाएं अपना व्रत तोड़ेंगी। इस दौरान शिवशंकर, मनोज कुमार गुप्ता, राजेश तिवारी, कमलेश गुप्ता, बीडी कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed