फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chehallum was completed in a traditional manner, there was a crowd of devotees

Siddharthnagar News: परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ चेहल्लुम, अकीदतमंदों की रही भीड़

Tue, 27 Aug 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 27 Aug 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Chehallum was completed in a traditional manner, there was a crowd of devotees

विज्ञापन
-परंपरागत ढंग से मनाया गया चेहल्लुम
-सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान रहे मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। मोहर्रम का चेहल्लुम का मेला नगर पंचायत बिस्कोहर के पश्चिम गणिकाओं के मोहल्ले में परंपरागत ढंग से मनाया गया। कर्बला में आधा दर्जन की संख्या में ताजिए ठंडा कर अकीदतमंदों ने शिरनी चढ़ा कर अमनो अमान की दुआ मांगी। मेले में उमड़ी भीड़ दुकानों पर खरीददारी करती रही।
रविवार रात को नगर के पश्चिम टोले में रखे गए ताजियों का जुलूस सोमवार दोपहर तीन बजे निकला जो परंपरागत रास्तों से भ्रमण करते हुए रात सात बजे के करीब नगर के पश्चिम व दलपतपुर स्थित कर्बला पहुंचा। कर्बला मैदान में बने चौक पर ताजिया रख कर फातिहाख्वानी के बाद ठंडे कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विजय शंकर सिंह, चौकी प्रभारी बिस्कोहर मनोज कुमार सिंह जवानों के साथ लगे रहे।
विज्ञापन

टोले की अनीता व रमजानी ने बताया कि इस्लामिक वर्ष के पहले माह मोहर्रम की दस तारीख को कर्बला की जंग में नवासा-ए-रसूल इमाम हुसैन को शहीद कर दिया गया था। फातिमा के लाल की खता ये थी कि उन्होंने जालिम के हाथ पर बैयत नहीं की। जुल्म और जब्र के आगे सिर कटाना गंवारा किया, लेकिन सर झुकाना नहीं। उनकी शहादत की याद में मोहर्रम से लेकर एक माह, दस दिन पूरा होने पर चेहल्लुम का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर अनीता, रमजानी, पप्पू, मंजू, पप्पी, नानबच्चा, अनवर अंसारी, राजा अंसारी, इश्तियाक, आरिफ, शालू व अन्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed