{"_id":"64fa0e4159f0d90f82067656","slug":"chehallum-of-the-martyrs-of-karbala-celebrated-with-devotion-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4275-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अकीदत के साथ मनाया गया कर्बला के शहीदों का चेहल्लुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अकीदत के साथ मनाया गया कर्बला के शहीदों का चेहल्लुम
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के शिया बहुल कस्बा हल्लौर में अलम, अमारी, जुलजनाह का जुलूस निकालकर अकीदतमंदों ने किया नौहा मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत की याद में चेहल्लुम बृहस्पतिवार को पूरी अकीदत से मनाया गया। जिले के शिया बहुल कस्बा हल्लौर में अलम, ताबूत, जुलजनाह, अमारी का जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने मातम कर कर्बला के 72 शहीदों को याद किया।
चेहल्लुम पर बुधवार की रात में हल्लौर कस्बा सहित मुस्लिम बहुल इलाकों में चौक पर ताजिया रखकर सारी रात मरसिया मजलिस और नौहा मातम किया गया। चेहल्लुम की दसवीं यानी बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे इमामबाड़ा सेठ बाबा से अंजुमन फरोग मातम का अलम जुलजनाह, अमारी का जुलूस निकाला गया। वहीं, अंजुमन गुलदस्ता मातम के तत्वावधान में अलम, ताबूत व जुलजनाह का मातमी जुलूस बड़ा इमामबाड़ा कला से निकला। दोनों अंजुमनों का जुलूस पूरे कस्बे में नौहा मातम के बीच गश्त कर सुबह 10:30 पर हल्लौर चौराहे पर पहुंचा। यहां नौहाख्वानों ने चेहल्लुम पर आधारित शोकाकुल कर देने वाला नौहा पढ़ा। अकीदतमंद शिया श्रद्धालुओं ने मातम किया। मातमी जुलूस सड़क पर मातम करने के बाद गांव के अंदर प्रवेश कर गया। दोपहर 3:30 बजे कस्बे में घर-घर व इमामबारगाहों के चौक पर रखे गए ताजियों का जुलूस निकालकर उन्हें कर्बला पर देर शाम तक बड़े ही एहतराम से नम आंखों के बीच सुपुर्द-ए-खाक किया। कर्बला पर भी अकीदतमंदों ने नौहा मातम और जंजीरी मातम किया। जंजीर से मातम करने वालों पर आम आदमी पार्टी नेता इंजीनियर इमरान लतीफ सहित कई लोगों ने केवड़ा जल छिड़का। चेहल्लुम के जुलूस में सुरक्षा को लेकर एसडीएम परविंद कुमार, सीओ सुजीत कुमार राय, एसओ मुकेश राय, एसआई पंचदेव यादव, आदि पुलिस और पीएसी के जवान भारी संख्या में मौजूद थे।
-- -
यादव परिवार ने ताजियादारी कर सौहार्द का दिया परिचय
हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों के प्रति सभी धमज़् के लोग अपनी आस्था और श्रद्धा रखते हैं। हल्लौर निवासी संजय यादव और उनके भाई सत्तन यादव ने बुधवार की रात अपने घर बड़ा ताजिया रखकर और मरसिया मजलिस आयोजित कर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। लोग ताजियों को अपने कंधे पर उठाकर या हुसैन या अली की सदा के बीच देर शाम कर्बला पहुंचे और उन्हें दफन किया और कर्बला के शहीदों से अपने परिजनों की सलामती की दुआएं मांगी।
विज्ञापन
-- -
बीमार ए कर्बला मेडिकल कैंप मे 300 मरीज का हुआ निशुल्क इलाज
चेहल्लुम के अवसर बृहस्पतिवार को हल्लौर चौराहे पर हजरत इमाम हुसैन एवं बीमार ए कर्बला की याद में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन अंजुमन हैदरी ब्रांच गोरखपुर के तत्वावधान में किया गया। जिसमें डॉ. हरिकेश यादव, डॉ. एमएम अंसारी, डॉक्टर सैयद शारूक हुसैन, डॉ. साजिद हुसैन, डॉ. अभिषेक, डॉ. सोनी, डॉ. शम्स असगर, डॉ. राम प्रकाश, डॉ. साबिर अली, डॉक्टर लियाकत अली, डॉक्टर हिदायत अली आदि डॉक्टर ने 300 मरीज का निशुल्क जांच पड़ताल कर उन्हें दवाइयां वितरित की। इस दौरान डॉ. मोहम्मद हैदर राजू, कमाल असगर, मुनव्वर रिजवी, ईं. कमर अब्बास, साजिद अब्बास अलीगढ़ अकील, हसनैन हैदर बिल्डर साजिद, साजान, सबलू वकील, असगर जमील आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी तरफ चेहल्लुम को लेकर हल्लौर चौराहे और जन्नतुलबकी सहित कई स्थानों पर मातमदारों के लिए चाय सबील और खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाकर लोगों में पानी की ठंडी बोतल, बिस्कुट, शरबत, वडा पाव का वितरण किया गया।
-- -
श्याम सुंदर तिवारी