फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   chehallum celebrated

अकीदत के साथ मनाया गया कर्बला के शहीदों का चेहल्लुम

Sun, 18 Sep 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
chehallum celebrated
हल्लौर में चेहल्लुम के मौके पर निकाले गए अमारी के जुलूस में शामिल लोग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अकीदत के साथ मनाया गया कर्बला के शहीदों का चेहल्लुम
विज्ञापन

डुमरियागंज। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत की याद में चेहल्लुम पर्व रविवार को पूरी अकीदत से मनाया गया। शिया बहुल कस्बा हल्लौर में अलम, ताबूत जुलजनाह अमारी का जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने मातम कर कर्बला के 72 शहीदों को याद किया।
चेहल्लुम पर शनिवार की रात में हल्लौर कस्बा सहित मुस्लिम बहुल इलाकों में चौक पर ताजिया रखकर सारी रात मरसिया मजलिस और नौहा मातम किया गया। चेहल्लुम की दसवीं यानी रविवार की सुबह सात बजे इमामबाड़ा सेठ बाबा से अंजुमन फरोग मातम का अलम जुलजनाह, अमारी का जुलूस निकाला गया। वहीं, अंजुमन गुलदस्ता मातम के तत्वावधान में अलम, ताबूत व जुलजनाह का मातमी जुलूस बड़ा इमामबाड़ा कला से निकला।
विज्ञापन

दोनों अंजुमनों का जुलूस पूरे कस्बे में नौहा मातम के बीच गश्त कर सुबह 10:30 पर हल्लौर चौराहे पर पहुंचा। यहां नौहाख्वानों ने चेहल्लुम पर आधारित शोकाकुल कर देने वाला नौहा पढ़ा। अकीदतमंद शिया श्रद्धालुओं ने मातम किया। मातमी जुलूस सड़क पर मातम करने के बाद गांव के अंदर प्रवेश कर गया। दोपहर 3.30 बजे कस्बे में घर-घर व इमामबारगाहों के चौक पर रखे गए ताजियों का जुलूस निकालकर उन्हें कर्बला पर देर शाम तक बड़े ही एहतराम से नम आंखों के बीच सुपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्बला पर भी अकीदतमंदों ने नौहा मातम और जंजीरी मातम किया। जंजीर से मातम करने वालों पर आम आदमी पार्टी नेता इंजीनियर इमरान लतीफ, नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन निसार बागी, डुमरियागंज थानाध्यक्ष संजय मिश्रा आदि ने केवड़ा जल छिड़का।
एसडीएम अभिषेक पाठक, सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, एसओ संजय मिश्रा, एसआई कृपाशंकर, राम महेश शर्मा आदि पुलिस और पीएसी के जवान भारी संख्या में मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से निगरानी की।
यादव परिवार ने ताजियादारी कर सौहार्द का दिया परिचय
डुमरियागंज। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों के प्रति सभी धर्म के लोग अपनी आस्था और श्रद्धा रखते हैं। हल्लौर निवासी संजय यादव और उनके भाई सत्तन यादव ने शनिवार की रात अपने घर दो बड़ा ताजिया रखकर और मरसिया मजलिस आयोजित कर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। लोग ताजियों को अपने कंधे पर उठाकर या हुसैन या अली की सदा के बीच देर शाम कर्बला पहुंचे और उन्हें दफन किया और कर्बला के शहीदों से अपने परिजनों की सलामती की दुआएं मांगी।
बीमार-ए-कर्बला पर लगा मेडिकल कैंप
डुमरियागंज। चेहल्लुम के अवसर रविवार को हल्लौर चौराहे पर हजरत इमाम हुसैन एवं बीमार-ए-कर्बला की याद में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन अंजुमन हैदरी ब्रांच गोरखपुर एव मोमिनीन हल्लौर के तत्वावधान में किया गया। डॉ एसपी गुप्ता, डॉ सय्यद जमील अकबर रिजवी, डॉ असकरी रिजवी, डॉ शम्स हैदर रिजवी, डॉ मोहम्मद हैदर राजू ने मरीजों का जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दीं। इस दौरान कमाल असगर, मुनव्वर रिजवी, ईं. कमर अब्बास, साजिद अब्बास अलीगढ़ अकील, पप्प, खुर्शीद मौजूद रहे।
चेहल्लुम पर निकला जुलूस, ताजिया हुआ दफन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत के नीबीदोहनी में रविवार को चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। नीबीदोहनी में चेहल्लुम का जुलूस अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में निकाला गया। जो प्राथमिक विद्यालय नीबीदोहनी, इक्कावान मुहल्ला होते हुए रमजान गली चौराहा पहुंचा। जहां ताजिया मिलन की रस्म अदा कराई गई। जुलूस खुनुवा मार्ग होते हुए डोई नाले पर संपन्न हुआ। इमाम आली मुकाम हजरत हसैन व अन्य शहीदे कर्बला के नाम फतेहा पढ़ने के बाद ताजिया को दफन किया गया। जुलूस के दौरान उस्ताद ग्यासुद्दीन के नेतृत्व में अखाड़े के लड़के तलवार, बल्लम, फरसा, लाठी आदि से करतब दिखाते रहे। इस दौरान लोग ढ़ोल और तासे बजाते रहे और या हुसैन या अली के नारे भी लगाते रहे। जुलुस में मो. अशरफ अंसारी, रवि अग्रवाल, अल्ताफ हुसैन, इजहार हुसैन, बबलू, मुस्ताक आदि मौजूद रहे। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय टीम के साथ मौजूद रहे।
मेले में लोगों ने की खरीदारी
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर में चेहल्लुम पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। कर्बला में बड़ी संख्या में ताजिए ठंडा कर अकीदतमंदों ने शिरनी चढ़ा कर अमनों अमान की दुआ मांगी। मेले में उमड़ी भारी भीड़ दुकानों पर खरीदारी करती रही। शनिवार रात को नगर के पश्चिम टोले में चालीसवां के पर्व पर अनीता, पन्ना, पप्पू, नमाला व मंजू के घरों पर रखा ताजिया का जुलूस रविवार शाम पांच बजे निकला, जो परंपरागत रास्तों से भ्रमण करते हुए रात आठ बजे के करीब नगर के पश्चिम व दलपतपुर स्थित कर्बला पहुंचा।

कर्बला मैदान में बने चौक पर ताजिया रख कर फातिहाख्वानी के बाद ठंडा किया गया। इस दौरान कर्बला पर लगे मेले में सजे खानपान, गृहस्थी, मनोरंजन की दुकानों पर पहुंच कर मेलार्थियों ने जमकर लुत्फ उठाया। सुरक्षा की दृष्टि से चौकी प्रभारी बिस्कोहर सर्वेश कुमार यादव अपने पुलिस के जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। टोले की मुखिया अनीता ने बताया कि इस्लामिक वर्ष के पहले माह मोहर्रम की दस तारीख को कर्बला की जंग में नवासा ए रसूल इमाम हुसैन को शहीद कर दिया गया था। इस मौके पर राजा अंसारी, अनवर, नगीना, रिंकी, आरिफ, शालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed