Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chaurichaura train operation did not start even after a month

Siddharthnagar News: एक माह बाद भी नहीं शुरू हुआ चौरीचौरा ट्रेन का संचालन

Thu, 16 Jan 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Chaurichaura train operation did not start even after a month
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
-रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने ट्रेन के संचालन का दिया था आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भीमापार अंडरपास का उद्घाटन करने आए रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने चौरीचौरा एक्सप्रेस को बढ़नी से संचालन का आश्वासन दिया था, लेकिन एक माह बाद भी इस ट्रेन का संचालन नहीं होने से यात्रियों में मायूसी छाई है। स्थानीय लोगों ने इसके संचालन की मांग की है।
जिले के यात्रियों का कहना है कि बढ़नी से चौरीचौरा ट्रेन का संचालन होने से प्रयागराज जाने में यात्रियों को सुविधा मिलेगी। जिले से होकर प्रयागराज के लिए किसी भी ट्रेन का संचालन नहीं होता है। इससे प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में महाकुंभ होने से जिले से जाने वाले श्रद्धालुओं को और भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले से प्रयागराज जाने वाले यात्री व श्रद्धालुओं का कहना है कि इस दौरान चौरीचौरा ट्रेन का संचालन बढ़नी से किया जाए तो बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु प्रयागराज संगम पर स्नान के लिए जा रहे हैं। ऐसे में ट्रेन की सुविधा न होने से श्रद्धालुओं को बस का सहारा लेना पड़ रहा है। ट्रेन की अपेक्षा बस में सुविधाएं नहीं हैं। इससे बुजुर्ग श्रद्धालुओं को निजी वाहन अथवा गोरखपुर से ट्रेन से यात्रा करनी पड़ रही है। लोगों ने कहा कि रेल राज्यमंत्री ने कहा था कि ट्रेन का संचालन जल्द ही होगा, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक रेलवे बोर्ड ने कोई घोषणा नहीं की है, जिससे जिले से जाने वाले यात्रियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बोले यात्री
रेल राज्यमंत्री के आश्वासन पर ट्रेन के संचालन की उम्मीद जगी थी, लेकिन कुंभ मेला शुरू होने के बाद भी ट्रेन का संचालन नहीं किया गया है, जिससे असुविधा हो रही है।

-हनुमान प्रसाद वैद्य, यात्री
-------
जिले से होते हुए कई ट्रेनों का संचालन किया जाता है। लेकिन प्रयागराज के लिए अभी तक बस ही सहारा है। ऐसे में वरिष्ठ लोगों को यात्रा करने में असुविधा होती है।
-डॉ. एमपी कसौंधन, यात्री
---------
वर्जन
रेल राज्य मंत्री के घोषणा के बाद पत्र रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। रेलवे बोर्ड से सूचना आने के बाद ही ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
-महेश गुप्ता, सीपीआरओ, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed