फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chaurichaura Express will run from Badhni, Sushasan Express from Siddharthnagar.

Siddharthnagar News: बढ़नी से चलेगी चौरीचौरा एक्सप्रेस, सिद्धार्थनगर से सुशासन एक्सप्रेस

Mon, 09 Dec 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 09 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Chaurichaura Express will run from Badhni, Sushasan Express from Siddharthnagar.
भीमापार अंडर पासके निमार्ण को लेकर भूमि पूजन करते राज्य रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, सांसद जगद
सिद्धार्थनगर। बहुप्रतीक्षित भीमापार रेलवे अंडरपास का शिलान्यास करने आए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने जनपद वासियों को रेल सुविधाओं की कई सौगात दीं। उन्होंने चौरीचौरा एक्सप्रेस को बढ़नी और ग्वालियर जाने वाली सुशासन एक्सप्रेस को सिद्धार्थनगर स्टेशन से चलाए जाने के साथ गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी का ठहराव उसका बाजार स्टेशन पर भी किए जाने का एलान किया। इसके साथ ही बड़े स्टेशनों की तर्ज पर सिद्धार्थनगर स्टेशन को विकसित करने की मांग पर भी मुहर लगा दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रविवार को दोपहर बाद सवा तीन बजे पहुंचे रेल राज्य मंत्री ने सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अंडरपास का शिलान्यास किया। मंच पर पहुंचने के बाद सांसद जगदंबिका पाल ने रेल राज्य मंत्री के सामने सुविधाओं से जुड़ीं स्थानीय लोगों की मांगों को गिनाना शुरू किया। सांसद ने बनारस और इलाहाबाद के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा न होने का हवाला देते हुए कहा कि इससे लोगों को काशी विश्वनाथ दर्शन और इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने गोरखपुर से चलने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस को बढ़नी रेलवे स्टेशन से चलाए जाने की मांग की। इसी तरह बलरामपुर से मध्य प्रदेश के ग्वालियर तक जाने वाली सुशासन एक्सप्रेस को सिद्धार्थनगर से चलाने की मांग उठाई। उन्होंने सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के दूसरे छोर को विकसित भी करने की मांग की। गोरखपुर से चलकर लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव उसका बाजार में न होने से वहां के लोगों को आठ किमी दूर सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। मंच पर मौजूद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल ने इसका जिक्र करते हुए उसका बाजार में इंटरसिटी के ठहराव की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जम्मू तक ट्रेन चलाने के लिए भी उठी मांग
रेल राज्य मंत्री ने जब माइक संभाला तो उन्होंने सांसद से दोबारा सभी मांगें बताने के लिए कहा। जैसे-जैसे सांसद मांगे बताते गए रेल राज्य मंत्री सहमति जताते गए और आखिर में कहा कि समझिए सांसद की उठाई गई सारी मांगें पूरी हो गईं। इन मांगों के अलावा सिद्धार्थनगर से पंजाब के रास्ते जम्मू तक ट्रेन चलाए जाने की मांग भी मंच से उठाई गई, ताकि वैष्णो देवी दर्शन की सुविधा में आसानी हो सके। इस पर रेल राज्य मंत्री ने तत्काल कोई घोषणा तो नहीं कि लेकिन इतना जरूर भरोसा दिलाया कि धीरे-धीरे सब होगा, बस थोड़ा समय लगेगा।
-----
छह करोड़ रुपये से नौ माह में बनेगा अंडरपास

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि छह करोड़ रुपये से नौ माह में भीमापार अंडरपास बनकर तैयार हो जाएगा। इस घोषणा का मौजूद लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बहुप्रतीक्षित भीमापार अंडरपास बनने का मौका आया तो शहर के लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। रेलवे क्राॅसिंग बंद होने के बाद शहर दो हिस्सों में बंट जाता है, रोजाना करीब डेढ़ लाख आबादी को परेशानियोंं का सामना करना पड़ता है। भीमापार के लोगों को बेवजह डेढ़ किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। अंडरपास बनने से यह तकलीफ दूर होने की उम्मीद की खुशी रविवार को लोगों में दिखी।
-----

रेल राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो
भीमापार में सिख समाज के लोगों ने रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का स्वागत किया। उन्होंने रेल परिवहन सुुविधाओं के बारे में ज्ञापन भी सौंपा। इस फोटो को रेल राज्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी किया। स्वागत करने वालों में सरदार तजिंदर सिंह, हरभजन सिंह, स्वर्ण सिंह, गुरबाज सिंह, दिव्यजोत सिंह, ऋतिक सिंह, बलविंदर सिंह एवं तरनजीत सिंह आदि शामिल रहे।

-----


शोहरतगढ़ में 15 सूत्री ज्ञापन सौंपाशोहरतगढ़। शोहरतगढ़ तिरंगा चौक पर रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह विट्टू, सांसद जगदंबिका पाल व विधायक विनय वर्मा का माला पहनाकर स्वागत कर 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, योगेंद्र प्रताप सिंह, जयप्रकाश वर्मा, रामसेवक गुप्ता, राम मिलन चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed