{"_id":"62794cd6fa38ef726e093587","slug":"challan-of-28-school-vehicles-found-unfit-siddharthnagar-news-gkp436281751","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनफिट मिले 28 स्कूली वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनफिट मिले 28 स्कूली वाहनों का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनफिट मिले 28 स्कूली वाहनों का चालान
सिद्धार्थनगर। बिना मानक के चल रहे स्कूली वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए सोमवार को एआरटीओ विशेष अभियान चलाया। 70 वाहनों की जांच की गई। मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर 28 वाहनों का चालान कर दिया गया।
बिना फिटनेस के चल रहे विद्यालय के वाहनों से कहीं न कहीं हादसे सामने आ रहे हैं। हादसे न हों और अनफिट वाहनों पर प्रतिबंध लगे, उसके लिए शासन की ओर से विद्यालयों में लगे वाहनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को एआरटीओ आशुतोष कुमार शुक्ल की अगुवाई में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 70 वाहनों की जांच की गई।
वाहन चालकों, विद्यालय प्रबंधन को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि विद्यालय के वाहनों की खिड़कियों में रॉड अथवा ग्रिल इस प्रकार लगाया जाए, जिससे किसी भी दशा में बच्चे का सर खिड़की के बाहर न आने पाएं। जांच के दौरान 70 वाहनों की चेकिंग की गई। उसमें से 28 वाहन अनफिट पाए गए। उसके बाद उनका चालान कर दिया गया। एआरटीओ ने विद्यालय के प्रबंधकों को निर्देश दिए कि अगर वाहन अनफिट रहेगा तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। नियम के खिलाफ कोई वाहन नहीं चल पाएगा।